लाइव टीवी

ऑटोरिक्शा ड्राइवर के साथ भागी करोड़पति की पत्नी, साथ में ले गई 47 लाख रुपए

Updated Oct 27, 2021 | 08:27 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला 47 लाख रुपए लेकर ऑटोरिक्शा ड्राइवर के साथ भाग गई। महिला ने पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों का पता लगा रही है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति व्यक्ति की पत्नी अपने से 13 साल छोटे ऑटोरिक्शा चालक को लेकर भाग गई। घटना शहर के खजराना इलाके की बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी के साथ 47 लाख रुपए घर से गायब हो गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ऑटोरिक्शा चालक अक्सर महिला को उसके घर छोड़ देता था। आरोपी महिला 13 अक्टूबर से लापता है।

इस बीच इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है और करोड़पति की पत्नी और रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। खंडवा, जावरा, उज्जैन और रतलाम में आरोपी की लोकेशन मिली है जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला और ऑटो रिक्शा चालक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान इमरान के रूप में हुई है और उसकी उम्र 32 साल है। उसका आवासीय पता अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इमरान के एक दोस्त के घर से 33 लाख रुपए नकद भी बरामद किए थे। हालांकि, महिला और रिक्शा चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महिला का पति करोड़ों रुपये की जमीन का मालिक है।