लाइव टीवी

Viral: सोशल मीडिया पर छाया नीले रंग के सांप का वीडियो, कैमरे को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Updated Jan 04, 2022 | 14:14 IST

Snake Viral Video: आमतौर सांप का नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो दूर से सांप को देखना पसंद करते हैं, लेकिन जैसे ही सांप किसी के नजदीक पहुंचता है भाग खड़े होते हैं। इतना ही नहीं सांप की भी कई प्रजातियां होती हैं, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नीले रंग का सांप देखकर हैरान हुए लोग
मुख्य बातें
  • नीले रंग के सांप का वीडियो वायरल
  • खूबसूरत के साथ-साथ बेहद खतरनाक होता है ये सांप
  • सांप को देखकर यूजर्स हैरान

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि, यह कोई साधारण सांप नहीं बल्कि नीले रंग का सांप (Blue Snake) है। हो सकता है आप में से ज्यादातर लोग पहली बार इस तरह का सांप देख रहे हों। आलम ये है कि सांप का ये वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है और कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरान हैं।  

आमतौर सांप का नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो दूर से सांप को देखना पसंद करते हैं, लेकिन जैसे ही सांप किसी के नजदीक पहुंचता है भाग खड़े होते हैं। इतना ही नहीं सांप की भी कई प्रजातियां होती हैं, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स दो नीले रंग के सांप को हाथ में रखे हुए है। इनमें एक सांप बड़ा है और दूसरा छोटा। इसी दौरान सांप का वीडियो (Snake Video) भी बनाया जाता है। लेकिन, जैसे ही कैमरे की ओर सांप देखता है वह उछल कर उस पर हमला करने की कोशिश करता है। 

नीले रंग का खतरनाक सांप...

बताया जा रहा है कि यह सांप दिखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। कई लोगों को वीडियो देखकर मजा भी आ रहा है, जबकि कई लोगों को हैरानी भी हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इससे पहले मैंने कभी नीले रंग का सांप नहीं देखा था बस उसके बारे में सुना था'। जबकि, कुछ का कहना है कि सांप कोई भी हो उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। तो क्या आपने इससे पहले नीले रंग का सांप कभी देखा है? इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।