लाइव टीवी

OMG: स्टोर में सामान खरीद रही थी महिला, अचानक सामने आ गया विशालकाय अजगर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Updated Aug 19, 2021 | 16:55 IST

Snake Video: सुपरमार्केट में एक महिला सामान खरीदने गई थी। तभी अचानक सामने से एक विशालकाय अजगर निकल कर आ गया। सांप को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सुपरमार्केट में दिखा विशालकाय अजगर
मुख्य बातें
  • सुपरमार्केट में दिखा विशालकाय अजगर
  • सामान खरीदते हुए महिला के सामने अचानक आ गया अजगर
  • सांप को देखकर सहम गए लोग

Snake Video: इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कोई नहीं जानता? कई बार चीजें दिल को सुकून दे जाती है। तो कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है। यहां एक स्टोर से विशालकाय अजगर मिला है। आप सोच रहे होंगे कि स्टोर में अजगर...सही सुना आपने स्टोर से तकरीबन 10 फुट का अजगर मिला है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सिडनी में एक सुपरमार्केट में ग्रोसरी सामानों के बीच विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था।  सुपरमार्केट चैन Woolworths ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कहा कि सिडनी के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके ग्लेनोरी के उपनगर में विशालकाय अजगर देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला जब मसालों के सेक्शन में जरूरत का सामान देख रही थी तो अचानक बीच से विशालकाय अजगर निकलकर सामने आ गया। अजगर को देखकर तो महिला की हालत खराब हो गई। लेकिन, गनीमत ये रही अजगर ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। देखें वीडियो...


 
बेहद चौंकाने वाला है मामला

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। हालांकि, कहा ये जा रहा है कि यह अजगर जहरीला नहीं था। लेकिन, इस देखकर लोग घबरा जरूर गए। बाद में उस सांप को पकड़कर बाहर छोड़ दिया गया है। फिलहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ और कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। यहां आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। यहां सांपों को लेकर अक्सर अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती हैं। कभी किसी के घर में अजगर दिखता है, तो कभी स्विमिंग पूल में।