लाइव टीवी

Viral Video: मकड़ी ने 'गोली' की रफ्तार से बुन दिया शानदार जाल, वीडियो देख लोगों के छूट गए पसीने!

Updated Aug 31, 2021 | 15:07 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर मकड़ी का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, मकड़ी ने महज दो मिनट में काफी मजेदार जाल बुन डाला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इसे कहते हैं रफ्तार...
मुख्य बातें
  • मकड़ी ने 'मशीन' की रफ्तार से बुन डाला जाल
  • दो मिनट में तैयार हुआ शानदार जाल
  • वीडियो देख लोग रह गए दंग

Viral Video: आप अपने आस-पास अक्सर मकड़ी का जाल देखते होंगे। कई तो घरों के अंदर मकड़ी इस तरह का जाल बुन देते हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या आपने कभी मकड़ी को जाल बुनते लाइव देखा है, तो आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकड़ी 'गोली की रफ्तार' से जाल बुन रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान-परेशान हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो जीव-जंतुओं के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जबकि कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो में जिस तरह से मकड़ी ने जाल बुना है उसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक मकड़ी जाल बुनना शुरू करती है। जिस रफ्तार से वह जाल बुन रही है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई मशीन चल रहा हो। महज दो मिनट में मकरी बेहद शानदार जाल बुन डालती है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें..

इसे कहते हैं रफ्तार...

वीडियो देखकर रह गए ना आप भी दंग। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और वीडियो को हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।