लाइव टीवी

OMG: नागपंचमी के दिन शख्स के भीतर सवार हुआ 'भैंसासुर', जानवरों की तरह भूसा खाते देख हैरान हुए लोग

Updated Aug 06, 2022 | 10:01 IST

Man Become Bhainsasur: वीडियो देखकर आपकी नींद उड़ जाएगी। शख्स नाद में पानी के साथ साने गए भूसे को मुंह डुबोकर खाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वहां लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं और उसकी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भैंसासुर
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • जानवरों की तरह भूसा खाता दिखाई दिया शख्स
  • नागपंचमी के दिन शख्स पर सवार होता है 'भैंसासुर'

Man Become Bhainsasur: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स जानवरों की तरह नाद में भूसा खाता दिखाई दे रहा है। शख्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि हर तीसरी नागपंचमी के दिन उसके ऊपर 'भैंसासुर' सवार हो जाता है। वीडियो देखकर आपकी नींद उड़ जाएगी। शख्स नाद में पानी के साथ साने गए भूसे को मुंह डुबोकर खाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वहां लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं और उसकी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। 

पशुओं की तरह भूसा खाता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप शख्स को किसी जानवर की तरह भूसा खाते देख सकते हैं। वहीं पास खड़े लोग उसे फल और घास फूस, पत्तियां भी खिलाते नजर आ रहे हैं। मामला महाराजगंज के कोल्हुई इलाके का बताया रहा है। इस शख्स को लोग 'भैंसासुर' मानकर उसकी पूजा करते नजर आ रहे हैं। आपको वीडियो में कई लोग शख्स से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे होंगे। वहीं शख्स भी खड़े होकर अपने दोनों हाथ उठाकर लोगों को आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। 

लोगों का मानना है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ गांव का रहने वाला यह शख्स नागपंचमी पर इंसान से 'भैंसा' बन जाता है। शख्स का नाम बुधीराम है, जो रोडवेज का रिटायर्ड कर्मचारी है। बताया जाता है कि नागपंचमी के दिन शख्स का रवैया अजीब हो जाता है। पिछले कई सालों से वह हर तीसरे साल नागपंचमी के दिन गांव में स्थापित भैंसासुर की प्रतिमा के सामने बैठ जाता है और नाद में पशुओं की तरह ही भूसा खाने लगता है। शख्स जब ऐसी हरकतें करता है तो लोग उसे भूसा-चारा खिलाना शुरू कर देते हैं। देखें वीडियो-

आस्था या अंधविश्वास

वीडियो में आप शख्स के सामने पानी से भरी नाद देख सकते हैं। इसमें भूसा डाला गया है। आप देख सकते हैं कि शख्स नाद में अपना सिर घुसाता है और भूसा खाने लगता है। इसके अलावा शख्स अजीबो-गरीब हरकतें करता नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भारी संख्या में लोग इस शख्स का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। कई लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग 'भैंसासुर' का जयकारा लगाते सुने जा सकते हैं। बुधीराम का कहना है कि बीते 40-45 साल से उस पर 'भैंसासुर की सवारी' आती है। उसने दावा किया कि पूजा-पाठ के कुछ घंटों बाद वह सामान्य हो जाता है।