लाइव टीवी

रेलवे स्टेशन पर सामान बेचने वाली महिला ने बनाया ऐसा इंस्टाग्राम रील, देखकर लोगों की खुली रह गई आंखें

Updated Aug 06, 2022 | 08:00 IST

Reels on railway station: रेलवे स्टेशन पर सामान बेच रही महिला का वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला ने इस रील्स वीडियो में ऐसी लिप-सिंक की है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रील्स वीडियो
मुख्य बातें
  • रेलवे स्टेशन पर सामान बेचती हैं संगीता गायकवाड़
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
  • रील्स में एक्सप्रेशन्स देखकर रह जाएंगे हैरान

Reels on railway station: स्मार्टफोन आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। क्या बूढे, क्या जवान, क्या बच्चे, क्या महिलाएं.. आज हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। इंटरनेट सस्ता होने की वजह से हर कोई वीडियो बनाता, पोस्ट करता नजर आता है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर सामान बेचने वाली एक महिला का इंस्टाग्राम रील काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस महिला का वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे। महिला ने इस रील में ऐसी लिप-सिंक की है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

आजकल हर कोई शॉर्ट वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर करता है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस तरह से पॉपुलर भी हुए हैं। 'कच्चा बादाम' फेम भुबन बड्याकर से लेकर 'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव दिरदो हर किसी को याद हैं। इन दोनों ने सोशल मीडिया से ही रातोंरात पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। इसके अलावा रानू मंडल भी हर किसी को याद होंगी। सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर सामान बेचने वाली महिला का वीडियो लोगों को खूब भा रहा है। देखें वीडियो- 


 
महिला ने दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन्स

महिला के वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। आप देख सकते हैं कि महिला रेलवे स्टेशन पर झाल मुड़ी जैसा चीज बेचती नजर आ रही है। सामान बेचने के दौरान महिला ने बैठे-बैठे 'ये जो मेरी पायल की छन-छन है' गाने पर रील बना दिया। आप देख सकते हैं कि गाने के बोल पर महिला जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही है। महिला के हाव-भाव देखकर लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि महिला साड़ी पहनी हुई है और उसने गले में हेडफोन लगाया हुआ है। 

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: हरियाली के बीच छिपी है खूबसूरत तितली, 10 सेकेंड में खोज पाए तो माने जाएंगे जीनियस

सोशल मीडिया यूजर्स को महिला का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। महिला के इस वीडियो को sangeetagaikwad123 ने नाम के इंस्टाग्राम अकाउंस से शेयर किया गया है। यह महिला का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर महिला के चार लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महाराष्ट्र की रहने वाली इस महिला का नाम संगीता गायकवाड़ है, जो स्टेशन पर खाने का सामान बेचती हैं।