लाइव टीवी

Shocking: पतली रस्सी पर स्टंट करने का सनक हुआ सवार! बैलैंस बिगड़ा और हजारों फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया शख्स

Updated Jul 10, 2022 | 10:19 IST

Man Fell Down From Sky: आजकल के युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक युवक को आप हजारों फीट ऊपर आसमान में स्टंट करते देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खतरनाक स्टंंट
मुख्य बातें
  • हजारों फीट की ऊंचाई पर स्टंट करने पहुंचा था शख्स
  • पतली रस्सी पर बैलेंस बनाने के दौरान हुआ हादसा!
  • हजारों फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया शख्स

Man Fell Down From Sky: सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के लिए आजकल के युवा किसी भी हद तक जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपने खतरनाक स्टंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आजकल के युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक युवक को आप हजारों फीट ऊपर आसमान में स्टंट करते देख सकते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स आसमान में हजारों फीट ऊंचाई पर एक पतली रस्सी पर स्टंट करने गया था। आप देख सकते हैं कि पतली सी रस्सी पर बिना किसी सहारे के वह स्टंट करने की कोशिश करता है और उस पर बैलेंस बना रहा होता है। तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आप दांतों तले अपनी अंगुली दबा लेंगे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो को अब तक हजारों-लाखों लोगों ने देख लिया है। देखें वीडियो-

वीडियो को earthpix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि शख्स हजारों फीट की ऊंचाई पर पतली रस्सी पर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहा है। उसे देखकर ऐसा लगता है मानों वह आसमान में नहीं बल्कि जमीन पर स्टंट कर रहा हो। आप देख सकते हैं कि रस्सी के दोनों सिरे पैराशूट से बंधे हैं। इस दौरान हवा भी काफी तेज चल रही है। पहले शख्स रस्‍सी पर बैठा दिखाई देता है। इसके बाद अचानक से उठकर रस्सी पर बैलेंस बनाने लगता है। फिर वह रस्सी पर ही चलने की कोशिश करने लगता है। आप देख सकते हैं कि इस दौरान काफी तेज हवा चल रही होती है।

ये भी पढ़ें- दुल्हन को स्टेज से खींचकर ले जाने लगा शख्स, तभी दूल्हे ने जो किया बस देखते रह गए लोग

सुरक्षित बच जाता है शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवा चलने से रस्सी काफी हिलती रहती है। एक बार को लगता है कि शख्स ने रस्सी पर बैलेंस बना लिया है। हालांकि, अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो हजारों फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। हालांकि, गनीमत यह रही कि शख्‍स ने स्‍टंट करने के दौरान पैराशूट पहन रखा था। ऐसे में गिरने के बाद उसका पैराशूट खुल जाता है और वह सुरक्षित बच जाता है।