लाइव टीवी

जिम में एक्सरसाइज करने पहुंची लड़की के साथ हुआ ऐसा कांड; देखकर हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

Updated Jun 14, 2022 | 17:25 IST

Girl Falls On Treadmill Video: वीडियो देखने में इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और पेट पकड़-पकड़कर हंसने लगेंगे। यहां तक कि लड़की भी गिरने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और खुद जोर-जोर से हंसने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जिम में गिरी लड़की
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • जिम में एक्सरसाइज करने पहुंची थी लड़की
  • चलती ट्रेलमिल पर पैर रखते ही मुंह के बल गिरी धड़ाम

Girl Falls On Treadmill Video: हर कोई फिट रहना चाहता है, जिसके लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होता है। ज्यादातर लोग घर पर ही योग-व्यायाम करते हैं, लेकिन कुछ लोग जिम जाकर अपने आपको फिट रखने की कोशिश करते हैं। इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक्सरसाइज करने के लिए जिम पहुंच जाती है। इस दौरान उसके साथ जो होता है, वह लड़की को जिंदगीभर याद रहेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जैसे ही जिम पहुंचती है, वैसी ही मुंह के बल गिर पड़ती है।

वीडियो देखने में इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और पेट पकड़-पकड़कर हंसने लगेंगे। यहां तक कि लड़की भी गिरने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और खुद जोर-जोर से हंसने लगती है। अक्सर ही सलाह दी जाती है कि जब भी जिम जाएं तो एक्सरसाइज करने वाले उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतें। इस वीडियो में लड़की से यही भूल हो जाती है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

चलती ट्रेडमिल पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की जब जिम पहुंचती है तो वह ध्यान नहीं देती कि ट्रेडमिल चालू है या नहीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की फुल स्वैग में आती है और जिम के अंदर एक चलती हुई कार्डियो मशीन पर चढ़ने की कोशिश करती है। बस यही गलती लड़की पर भारी पड़ती है और वह धड़ाम से मुंह के बल नीचे गिर जाती है। शायद लड़की को यह पता नहीं होता है कि कार्डियो मशीन चल रही है। इसके बाद वह जैसे ही अपना एक पैर मशीन पर रखती है, वैसे ही जमीन पर मुंह के बल गिर जाती है। देखें वीडियो- 

लड़की जिस तरह से नीचे गिरती है, उसे देखकर किसी को भी हंसी आ जाएगी. यहां तक कि लड़की खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और वह हंसते हुए उठकर खड़े होने लगती है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। वीडियो को failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।'