लाइव टीवी

T20 World Cup: टीम इंडिया की हार पर फूटा लोगों का गुस्सा, मजेदार मीम्स से पटा सोशल मीडिया

Updated Nov 01, 2021 | 10:02 IST

T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इस हार से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में हाल बता रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
टीम इंडिया की हार पर भड़के लोग
मुख्य बातें
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की एक और हार
  • न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया
  • सोशल मीडिया पर छलका लोगों का दर्द

T20 World Cup 2021, IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। रविवार को न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार थी। इस हार से भारतीय फैंस काफी गुस्से में और सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में अपने दिल का हाल बता रहे हैं।

दरअसल, इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। वहीं, अब न्यूजीलैंड की टीम ने शिकस्त दी। इतना ही नहीं भारतीय टीम इन दोनों मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। आलम ये है कि इस हार से ना केवल फैंस को बड़ा झटका लगा है, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। ट्विटर पर #IndiaVsNewZealand, #टीम इंडिया, #क्रिकेट टीम टॉप ट्रेंड भी कर रहा है। इन हैशटैग के जरिए भारतीय फैंस मजेदार मीम, जोक्स और फनी तस्वीरें शेयर करते हुए टीम इंडिया की 'क्लास' लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि कप्तान कोहली के कारण टीम इंडिया मैच हारी है। तो किसी का कहना है अब अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करो। तो आइए, देखते हैं इस पूरे मैच को लेकर यूजर्स किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।