लाइव टीवी

पति की मौत के बाद 36 साल से महिला ने छिपा रखा था इतना बड़ा राज, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन

Updated May 16, 2022 | 18:37 IST

Shocking News: एक महिला 36 साल से 'पुरुष' बनकर जी रही है। पति की मौत के बाद जिंदगी कठिन हो गई थी, लिहाजा महिला ने खुद को बदलने का फैसला किया।

Loading ...
महिला की चौंकाने वाली सच्चाई
मुख्य बातें
  • एक महिला 36 साल से 'पुरुष' बनकर जी रही हैं।
  • पति की मौत के बाद से 'पुरुष' की तरह जी रही है महिला
  • सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। तमिलनाडु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी सच्चाई पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि, एक महिला पिछले 36 साल से ऐसी सच्चाई के साथ जी रही थी जब लोगों का उससे सामना हुआ तो सब हक्के-बक्के रह गए। अपने पति की मौत के बाद महिला 'पुरुष' बनकर जी रही थी। ये बात सुनकर भले ही आपको भी झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब कहानी है तमिलनाडु की रहने वाली एस पेटचियाम्मल की। शादी के महज 15 दिन बाद ही पेटचियाम्मल के पति की मौत हो गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 20 साल थी। उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था। लिहाजा, उन्होंने ऐसा फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया। पहले तो उसने मजदूरी की और चाय की दुकानों पर काम किया। लेकिन, उनका शोषण होने लगा। इसके बाद उन्होंने 'मर्द' बनने का फैसला किया। एक मंदिर में जाकर उन्होंने अपने बाल कटा लिए और फिर लड़कों वाले कपड़े पहनने लगे। 20 साल से वो अपने गांव में ही रह रही हैं, लेकिन उनकी बेटी और करीबी रिश्तेदार के अलावा किसी को इस बात की भनक नहीं लगी। क्योंकि, वो पेटाचियाम्मल से मुथु बन चुकी थीं। 

ये भी पढ़ें -  Viral: महिला ने शातिर अंदाज में सरेआम की चोरी, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या दिमाग लगाया है?'

जब महिला बन गई 'पुरुष'

उन्होंने मुथु बनकर वो सारे काम किए, जो एक मर्द करते हैं। बैंक अकाउंट, आधार कार्ड से लेकर वोटर आईडी तक पर उन्होंने अपने नाम बदल लिए और मुथु के नाम से लोग उन्हें जानने लगे।  उन्होंने कई जगहों पर काम किए। पेंटर की नौकरी की, पराठा मास्ट के रूप में भी काम किए। अब उनकी बेटी की भी शादी हो चुकी है। लेकिन, वो खुद को बदलने के लिए तैयार नहीं है। वो मरते दम तक अपनी मर्द वाली पहचान कायम रखना चाहती हैं। हालांकि, अब लोगों को भी लगने लगा है कि ये मर्द ही हैं। लेकिन, इस सच्चाई ने सबको चौंका दिया कि आखिर महिला इस तरह कैसे जीवन बिता सकती है।