लाइव टीवी

ट्रेड मिल पर टशन दिखाना पड़ा भारी, मुंह के बल गिरी लड़की और हुआ कुछ ऐसा; देखें Video

Updated Jul 11, 2022 | 19:47 IST

Girl Fell on Trade Mill: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि ज्यादा टशनबाजी ठीक नहीं। वीडियो में एक लड़की ट्रेडमिल के पास जाकर ज्यादा ही टशनबाजी दिखाती है। इसके परिणामस्वरूप जो होता है, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ट्रेड मिल से गिरी लड़की
मुख्य बातें
  • चलती ट्रेड मिल पर चढ़ गई लड़की
  • देखते ही देखते मुंह के बल गिरी धड़ाम
  • गिरने से लड़की को लगी जोर की चोट

Girl Fell on Trade Mill: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो सामने आता है। इनमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार भी होते हैं तो कोई वीडियो हादसे वाले होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर एक बार को यकीन नहीं होता। आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले कुछ लोग कई बार ज्यादा ही टशनबाजी करते रहते हैं। यह टशनबाजी कई बार उनपर भारी पड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि ज्यादा टशनबाजी ठीक नहीं।

वीडियो में एक लड़की ट्रेडमिल के पास जाकर ज्यादा ही टशनबाजी दिखाती है। इसके परिणामस्वरूप जो होता है, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो देखकर आप कह उठेंगे कि ज्यादा टशन के चक्कर में लड़की अपना मुंह ही तुड़वा लेती है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रही लड़की जब ट्रेडमिल के पास पहुंचती है तो वहां दो लड़के खड़े होते हैं। लड़की जब उन लड़कों को देखती है तो एक्शन में बिना नीचे देखे ट्रेडमिल पर चढ़ जाती है। वह ध्यान नहीं देती कि ट्रेडमिल चल रहा होता है। इसके बाद लड़की मुंह के बल ट्रेडमिल से गिर जाती है। देखें वीडियो-

चलते हुए ट्रेडमिल पर चढ़ती है लड़की

वायरल हो रहे वीडियो को @failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे कि सामने दिख रही चीज को नजरअंदाज करने से हम हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जिस भी काम के लिए जाते हैं, सबसे ज्यादा फोकस उस काम पर होना चाहिए। वीडियो में दिख रही लड़की ऐसा ही नहीं करती है, जिससे वह मुंह के बल नीचे गिर जाती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को हंसी भी आ रही है। आप देख सकते हैं कि लड़की पूरा जैकेट-वैकेट और जूते पहनकर वहां आती है और बड़े ही टशन में ट्रेडमिल पर चढ़ती है। 

ये भी पढ़ें- विशालकाय सांप को देखते ही पूंछ पकड़कर खींचने लगा दो साल का बच्चा, देखें फिर क्या हुआ

लड़की शायद भूल जाती है कि चलते हुए ट्रेडमिल पर नहीं चढ़ना चाहिए। वह धड़धड़ाती हुई सीधा ट्रेडमिल पर चढ़ जाती है। आप देख सकते हैं कि ट्रेडमिल फुल स्पीड में चल रही होती है। इससे लड़की बुरी तरह से मुंह के बल गिरती है और घायल हो जाती है। यह देखकर दोनों लड़के घबरा जाते हैं। वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'नए साल का रिजॉल्यूशन भी ऐसी ही खत्म होता है।