लाइव टीवी

OMG: बिल्ली का कत्ल करने के लिए चूहा ले आया चाकू! कैमरे में कैद हो गई हैरान करने वाली घटना

Updated Sep 11, 2022 | 14:07 IST

Mouse Video Viral: इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो में आप एक चूहे को चाकू लेकर आते देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि वह बिल्ली का कत्ल करने के लिए चाकू लेकर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
चूहे का वीडियो
मुख्य बातें
  • कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग वीडियो
  • मुंह से चाकू दबाए भागता दिखा चूहा
  • नहीं देखा होगा ऐसा शॉकिंग नजारा

Mouse Video Viral: सोशल मीडिया पर आपने जीव-जंतुओं के बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होगे, जिन्हें देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह गई होंगी। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो में आप एक चूहे को चाकू लेकर आते देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि वह बिल्ली का कत्ल करने के लिए चाकू लेकर आ रहा है।

वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि चूहा किसका कत्ल करना चाह रहा है। किससी ने कहा कि चूहा गाजर काटकर खाना चाहता है तो किसी ने कहा कि बिल्ली ने चुहिया की हत्या कर दी थी, इसलिए बदला लेने के लिए चूहा चाकू लेकर आया है। अब वह इसी चाकू से बिल्ली का मर्डर कर देगा। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो लोग तेजी से देखने के साथ ही अपने दोस्तों को भी शेयर कर रहे हैं। देखें हैरान करने वाला वीडियो- 

मुंह में दबाकर चाकू लाया चूहा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चूहा कहीं से चाकू लेकर आया है। उसने चाकू को अपने मुंह में दबाया हुआ है। वह चाकू लेकर काफी तेजी से भागा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह सच में बिल्ली का मर्डर करके आ रहा है। या फिर वह मर्डर करने जा रहा है। यह पूरा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया है। चूहा फर्श पर एक बार चाकू को गिरा भी देता है। इसके बाद वह फिर से इसे अपने मुंह से उठाता है और  तेजी से लेकर भागने लगता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Laughs_4_All नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 6 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।