लाइव टीवी

चिकनी चमेली गाना बजवाकर क्लासरूम में डांस कर रही थी लड़की, तभी पीछे बैठे लड़के करने लगे ऐसी हरकत

Updated Sep 11, 2022 | 14:31 IST

Girl Dance in Classroom: वीडियो में एक छात्रा खाली पीरियड में क्लासरूम में ही डांस करती दिखाई देती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह उस जगह जाकर डांस करने लगती है, जहां खड़े होकर टीचर पढ़ाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
छात्रा का डांस
मुख्य बातें
  • क्लासरूम में ही डांस करने लगी लड़की
  • पीछे बैठे लड़कों से भी नहीं हुआ कंट्रोल
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Girl Dance in Classroom: छात्र-छात्राएं खाली पीरियड में अपने क्लासरूम्स में जमकर धमाल करते हैं। वैसे तो ज्यादातर छात्र-छात्राएं खाली पीरियड में एक-दूसरे से बात करने में ही मशगूल रहते हैं। हालांकि, कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे भी होते हैं। जो एक्सट्रा चीजें करने में पीछे नहीं हटते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा खाली पीरियड में क्लासरूम में ही डांस करती दिखाई देती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह उस जगह जाकर डांस करने लगती है, जहां खड़े होकर टीचर पढ़ाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूल का ड्रेस पहनी हुई है और उसने मास्क लगाया हुआ है। उसने किसी के फोन पर 'चिकनी चमेली' गाना बजवाया और पहुंच गई डांस करने। इस दौरान वह जमकर ठुमके लगाती है। लड़की जिस तरह का डांस करती है, वह देखकर क्लासरूम के बच्चे जमकर एंजॉय करते हैं। इस दौरान कैमरा क्लासरूम में पीछे की तरफ बैठे लड़कों की तरफ जाता है। लड़के जो कर रहे होते हैं, वह देखकर क्लासरूम के सारे बच्चे चिल्ला पड़ते हैं। देखें वीडियो- 

लड़की ने किया जबरदस्त डांस

दरअसल, लड़की का डांस देखकर पीछे बैठे लड़कों से भी नहीं कंट्रोल होता है। इसके बाद वह भी अपनी बेंच पर खड़े होकर ठुमके लगाने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि कई सारे लड़के अपने सीट के पास ही खड़े होकर जमकर डांस करने लगते हैं। यह देखकर क्लास के बाकी बच्चों को मजा ही आ जाता है। इसके बाद वह चिल्ला पड़ते हैं। इसके बाद कैमरा वापस से लड़की की तरफ आता है। लड़की चिकनी चमेली गाने पर बहुत ही हाहाकारी डांस करते है। लड़की का डांस ऐसा है कि आप इसे बार-बार देखेंगे। इसके बाद भी आपका मन नहीं भरेगा।

वीडियो टीचर्स डे के अवसर का मालूम पड़ता है। छात्र-छात्राएं टीचर्स डे पर एक-एक करके परफॉर्म करते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। इस वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।