लाइव टीवी

अजब: अंडे देता है यह पत्थर, इसे चुराने वालों का चमक उठता है भाग्य! हो जाते हैं मालामाल

Updated Aug 24, 2022 | 08:00 IST

Ajab Gajab News: चीन के कुलू गांव में स्थित यह चट्टान हर 30 साल बाद अंडे देता है। यह ऐसे ही अंडे होते हैं, जैसे किसी जीव के अंडे होते हैं। चट्टान की ऊंचाई 19 फीट और लंबाई लगभग 65 फीट है। चन-दन नाम का यह चट्टान दिखने में बिल्कुल आम चट्टान की ही तरह है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
अंडे देने वाला पत्थर
मुख्य बातें
  • यह पत्थर 30 सालों में देता है अंडे
  • इसे चुराने वाला हो जाता है मालामाल
  • चीन के कुलू गांव में स्थित है यह चट्टान

Ajab Gajab News: आपने आज तक सुना होगा कि पक्षी या जीव अंंडे देते हैं। क्या आप जानते हैं कि पत्थर भी अंडे देते हैं। आज हम आपको जिस पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन में एक चट्टान है, जहां पर यह अद्भुत घटना देखने को मिलती है। चीन के कुलू गांव में स्थित यह चट्टान हर 30 साल बाद अंडे देता है। यह ऐसे ही अंडे होते हैं, जैसे किसी जीव के अंडे होते हैं।

इस चट्टान की ऊंचाई 19 फीट और लंबाई लगभग 65 फीट है। चन-दन नाम का यह चट्टान दिखने में बिल्कुल आम चट्टान की ही तरह है। इसका रंग काला है और इसे नजदीक से देखने पर इस पर कुछ उभरी हुई सतहें नजर आती हैं। इन उभरी हुई सतहों को ही अंडा कहा जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 30 साल के बाद यह अंडे चट्टान से खुद ही अलग हो जाते हैं। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

ये भी पढ़ें- 8 बीवियों के लिए ऐसा घर बनवा रहा था शख्स, मोहल्ले को लोगों को नहीं आया पसंद; दीवार पर लिख दी ये बात

काले रंग के अंडे

काले रंग के इन अंडों की सतह बेहद ठंडी होती है। यह सामान्य अंडों की तुलना में काफी बड़े आकार के होते हैं। यहां के लोग इसे सौभाग्य के प्रतीक के रूप में मानते हैं। ज्यादातर लोग यहां आकर चट्टान को अंडे देते देखना चाहते हैं। माना जाता है कि इससे किस्मत का दरवाजा खुलता है। यह चट्टान एक गुफा में स्थित है। इसमें आकर लोग अपने भाग्य का तारा चमकाने की कोशिश करते हैं।

बताया जाता है कि लोग यहां से अंडे चुराने की भी कोशिश करते हैं। माना जाता है कि जिसके पास भी इस चट्टान का अंडा चला जाता है, उसके ढेर सारी धन-संपत्ति मिलती है। इसके साथ ही उसका भाग्य भी चमक उठता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडों की चोरी देखते हुए यहां 70 से ज्यादा अंडों को संरक्षित कर लिया गया है। विशेषज्ञों इसके रहस्य को आज भी सुलझा नहीं पाए हैं। उन्हें अभी तक पता नहीं चल पाया है कि चट्टान अंडों को कैसे उत्पन्न कर रही है।