लाइव टीवी

एक शुतुरमुर्ग का शिकार करने के लिए तीन-तीन चीतों ने लगा दिया पूरा दम, देखें फिर क्या हुआ

Updated Jun 22, 2022 | 10:54 IST

Cheetah Ostrich Fight Video: चीता 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। वहीं धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाली पक्षी शुतुरमुर्ग है। शुतुरमुर्ग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज दौड़ सकती है। सोचिए अगर इन दोनों की लड़ाई हो तो क्या होगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
tiger vs ostrich
मुख्य बातें
  • तीन चीतों ने किया दो शुतरमुर्ग पर हमला
  • केन्या के जंगल का वीडियो आया सामने
  • देखिए हमले में किसकी हुई जीत

Cheetah Ostrich Fight Video: चीता इस धरती का सबसे तेज भागने वाला जीव है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि चीता 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। वहीं धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाली पक्षी शुतुरमुर्ग है। शुतुरमुर्ग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज दौड़ सकती है। सोचिए अगर इन दोनों की लड़ाई हो तो क्या होगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। 

दरअसल, इस वीडियो में एक शुतुरमुर्ग पर तीन-तीन चीतों ने हमला कर दिया। इस हमले का नजारा देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शुतुरमुर्ग किसी जंगल में टहल रहे होते हैं, इस बीच वहां पर तीन चीते आते हैं। चीतों को देखकर शुतुरमुर्गों की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले जीव, सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षियों पर धावा बोल देते हैं। वीडियो को BBC अर्थ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

तीन चीतों ने किया शुतुरमुर्ग का शिकार

वीडियो काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में दिखने वाले तीनों चीते एक-दूसरे के भाई हैं। वह शिकार के लिए जंगल में निकले थे। इस दौरान उनकी नजर दोनों शुतुरमुर्गों पर पड़ती है। इसमें एक नर और एक मादा शुतुरमुर्ग हैं। इसके बाद एक चीता दबे पांव शुतुरमुर्ग के नजदीक आता है। हालांकि वह अकेले शुतुरमुर्गों का शिकार करने पर में कामयाब नहीं हो पाता है। इसके बाद उसके दोनों और भाई झाड़ियों में से निकलकर आते हैं और फिर तीनों चीता उन दोनों शुतुरमुर्गों का पीछा करने लगते हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि नर शुतुरमुर्ग तो उनके हमले से बचकर तेजी से भाग जाता है, लेकिन मादा शुतुरमुर्ग पीछे रह जाती है। इसके बाद तीनों चीता उसपर हमला कर देते हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों चीता मादा शुतुरमुर्ग को दबोचकर उसे जमीन पर गिरा देते हैं। इस दौरान मादा शुतुरमुर्ग अपने पैरों से प्रहार करके बचने की कोशिश करती है, लेकिन एक चीता उसकी गर्दन दबा देता है। इससे मादा शुतुरमुर्ग की मौत हो जाती है। वीडियो केन्या के जंगलों का है।