लाइव टीवी

झाड़ी में छिपकर कुछ इस तरह शिकार पर नजर बनाए था टाइगर, वायरल हुआ आनंद महिंद्रा का शेयर किया वीडियो

Updated Dec 21, 2020 | 20:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें बाघ को बड़ी चालाकी के साथ अपने शिकार पर नजर बनाए देखा जा रहा है। यह वीडियो बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने शेयर किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
झाड़ी में छिपकर कुछ इस तरह शिकार पर नजर बनाए था टाइगर, वायरल हुआ आनंद महिंद्रा का शेयर किया वीडियो

नई दिल्‍ली : जंगल में शेर के साथ-साथ बाघ को भी खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो बड़ी चालाकी के साथ अपना शिकार करता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ को चुपचाप जंगल के बीचोबीच खड़े हाथी के पीछे झाड़ियों में छिपकर अपने शिकार पर नजर बनाए देखा जा सकता है। यह वीडियो कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हाथी को जंगल में खड़ा देखा जा सकता है, जबकि पीछे झाड़‍ियों में बाघ छिपा है। कैमरा जूम होने पर बाघ को साफ तौर पर देखा जा सकता है और यह भी कि वह किस तरह हाथी पर नजर बनाए हुए है। जंगल में मांसाहारी जानवरों द्वारा दूसरे जानवरों के शिकार का यह वीडियो कई लोगों को विचलित भी कर सकता है। हालांकि जंगल में इस तरह के हालात का होना कोई अचरज की बात नहीं है।

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्‍होंने विलियम ब्लेक की प्रसिद्ध कविता द टाइगर का उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि यह वीडियो उनकी बहन ने शेयर किया, जिनका घर कर्नाटक के कुर्ग में है। जिस व्‍यक्ति ने महिंद्रा की बहन को यह वीडियो शेयर किया, उसने इसे नागरहोल अभ्यारण्य का बताया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो 19 दिसंबर को शेयर किया था, जिसे अब तक 41,000 व्‍यूज मिल चुके हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी लिखा है कि इस तरह के वीडियो क्लिप का लोकेशन नहीं शेयर किया जाना चाहिए, क्‍योंकि इससे शिकारियों को मौका मिल सकता है और जानवरों की जान को खतरा हो सकता है।