लाइव टीवी

छोटी चिड़िया को किस करना चाहती थी महिला, एक गलती कर बैठी और फिर...

Updated Jun 02, 2020 | 18:03 IST

TikTok Viral Video: एक महिला और छोटी चिड़िया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला चिड़िया को किस करने की कोशिश करती दिख रही है।

Loading ...
Video Grab
मुख्य बातें
  • एक खौफजदा करने देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है
  • यह वायरल वीडियो टिकटॉक पर अपलोड किया गया है
  • वीडियो को 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है

नई दिल्ली: जो लोग जानवार या परिंदे पालते हैं, वो उन्हें अपने दिल के करीब रखते हैं। कई लोग इन्हें खुद से बिलकुल दूर नहीं कर चाहते। कुछ लोगों को अपने प्यारे पालतू पालतू जानवार या परिंदे को चूमने की आदत होती है। उन्हें यह स्नेह जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका लगता है। हालांकि, अगर सावधाानी न बरती जाए तो ऐसा करना कई बार खतरनाक भी हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो खौफजदा कर देने वाला है। दरअसल, एक महिला ने अपनी छोटी चिड़िया को किस करने की कोशिश की लेकिन गलती से ज्यादा मुंह खुलने की वजह से वो अंदर ही चली गई। 

महिला यह मंजर देख रह गई दंग

इस क्लिप को टिकटॉक यूजर Jessica Ukatz ने अपने अकाउंड पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है महिला लेटी हुई है और एक छोटी चिड़िया से खेल रही है। चिड़िया के चहचहाने की आवाज भी आ रही है। कुछ ही सेकेंड में चिड़िया महिला के मुंह के करीब जाती है। महिला को शायद लगता है कि चीड़िया शायद किस करने आ रही है। ऐसे में महिला अपने होंठ थोड़े से खोल देती है। लेकिन चिड़िया देखते ही देखते ही मुंह के अंदर चली जाती है। महिला यह मंजर देख हक्का-बक्का रह जाती है। वह जल्दी से उठकर बैठती है और चिड़िया को मुंह से बाहर निकाल देती है। 

60 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

तीन दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 60 लाख से अधिक मर्तबा देखा जा चुका है। वहीं इसे अब तक 5.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर यूजर्स 12 हजार से अधिक कमेंट किए हैं। लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई यूजर्स जहां मजाकिया अंदाज में अपनी बात लिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे गंभीरता से लेने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पालतू जानवार या परिंदों के प्रति स्नेह जताते वक्त थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।