लाइव टीवी

OMG: लड़की के पेट से निकला दो फुटबॉल के बराबर वाला ट्यूमर

Updated Apr 07, 2021 | 17:51 IST

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक 12 साल की लड़की के पेट का ऑपरेशन हुआ। हैरानी वाली बात यह है कि उसके पेट से दो फुटबॉल के बराबर का ट्यूमर निकला।

Loading ...
लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी (साभार- Youtube)

12 साल की लड़की और उसकी पेट में दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर इसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। लेकिन यह सच है। पीड़ित लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी और उसके पेट का आकार भी बढ़ता जा रहा था। उसकी वजह से सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। लड़की के परिवार वाले उसे लेकर सर गंगाराम अस्पताल ले गए। जब डॉक्टर ने बताया कि लड़की के पेट में ट्यूमर है और उसकी वजह से उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

हैरान करने वाला था ऑपरेशन
लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर तरुण मित्तल कहते हैं कि उन्होंने देखा कि पेट काफी टेढ़ा मेढ़ा है इसके अलावा उसका पेट सामान्य से अधिक भरा हुआ था। उसे देखकर हर कोई हैरान था। अब सवाल यह था कि पेट में किसी तरह की सूजन नहीं थी को पेट का आकार क्यों बढ़ा यह सवाल था। इसकी जांच के लिए सीटी स्कैन कराने का फैसला किया गया और पता चला की लड़की के पेट में बड़ा सा ट्यूमर है जो आकार में करीब करीब दो फुटबॉल के बराबर है। इस तरह से जब पुख्ता हो गया कि लड़की के पेट में फुटबॉल है तो उसे सर्जरी के जरिए निकालने का फैसला किया गया। 

सर्जरी ही सिर्फ था रास्ता
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ट्यूमर की साइज इतनी बड़ी थी कि सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था। इसके लिए मरीज के माता पिता को जानकारी दी गई और उन्हें विस्तार से समझाया गया। पूरी तैयारी के बाद 25 मार्च का दिन मुकर्रर किया गया। सफल सर्जरी के बाद अब मरीज को आराम है।