लाइव टीवी

एक-दूसरे की खून के प्यासे थे दो तेंदुए, नारियल के पेड़ पर चढ़कर की ऐसी लड़ाई; गांव वालों की हालत हुई खराब

Updated Sep 19, 2022 | 19:26 IST

Leopard Fight Video: अपने शिकार को पकड़ने की तकनीक तेंदुए के पास इतनी खतरनाक होती है, जो इसे अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। सोचकर ही डर लगता है कि अगर दो तेंदुआ आपस में भिड़ जाएं तो कितनी भयानक लड़ाई होगी। ऐसे नजारे को देखकर किसी की भी रातों की नींद उड़ जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दो तेंदुओं की लड़ाई
मुख्य बातें
  • एक-दूसरे की खून के प्यासे नजर आए दो तेंदुए
  • लड़ते-लड़ते चढ़ गए नारियल के पेड़ पर
  • खौफनाक लड़ाई देखकर गांव वालों की निकल गई चीख

Leopard Fight Video: तेंदुआ इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जानवरों में से एक है। तेंदुआ बड़ी बिल्ली की प्रजाति का ऐसा जानवर है, जो शेर, बाघ और जैगुआर की तुलना में भले ही सबसे छोटा होता है। लेकिन बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली और चतुर होता है। इसकी एकाग्रता इतनी लाजवाब होती है कि शिकार इससे बचकर जा नहीं पाता है। अपने शिकार को पकड़ने की तकनीक तेंदुए के पास इतनी खतरनाक होती है, जो इसे अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है।

तेंदुआ आमतौर पर रात में शिकार करते हैं और 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की स्पीड में दौड़कर अपने शिकार को धर दबोचते हैं। सोचकर ही डर लगता है कि अगर दो तेंदुआ आपस में भिड़ जाएं तो कितनी भयानक लड़ाई होगी। ऐसे नजारे को देखकर किसी की भी रातों की नींद उड़ जाएगी। इन दिनों दो तेंदुओं की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक-दूसरे की खून के प्यासे ये तेंदुए लड़ते-लड़ते नारियल के पेड़ पर चढ़ जाते हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर आपकी आंखों को नहीं होगा यकीन

इस हैरान करने वाले वीडियो को वन अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि तेंदुआ नारियल के पेड़ पर क्यों चढ़ गया, तो पूरा वीडियो देखें।' बता दें कि नारियल का पेड़ बहुत ही ऊंचा होता है। इस पर चढ़ने के लिए इंसानों को बहुत जतन लगाना पड़ता है। इस हिसाब से चार पैर वाले जानवरों को तो ज्यादा दिक्कत होती है।

दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह दो तेंदुए नारियल के पेड़ पर चढ़कर लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस शॉकिंग वीडियो को अब तक 1 लाख 76 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'तेंदुए कुछ भी कर सकते हैं।'