लाइव टीवी

Viral Video: वरमाला के दौरान उतर गई दूल्हे की पैंट, वीडियो देख कहेंगे- 'बेचारे का सारा खेल बिगड़ गया'

Updated May 27, 2022 | 13:42 IST

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • वरमाला के दौरान दूल्हे की सरक गई पतलून
  • वीडियो देखकर लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Bride Groom Viral Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के भी रह जाएंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, वरमाला के दौरान एक दूल्हे के साथ जो हुआ उससे पूरा माहौल ही बदल गया। 

शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। इस दौरान काफी हंसी-मजाक भी होते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। वहां, काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। पहले दुल्हन को दूल्हे को माला पहनाती है। वहीं, दूल्हा जैसे ही दुल्हन को माला पहनाता है उसकी पैंट खुल जाती है। जैसे ही दूल्हे का पलतून सरकता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। बेचारा दुल्हन पर हंसने से खुद को नहीं रोक पाती है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  कंपनी ने महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाया, अब देने होंगे 72 लाख रुपए, दिलचस्प है मामला

दिन बनाने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। सोच रहे होंगे कि बेचारे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मजेदार वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।