लाइव टीवी

VIDEO: अचानक यह शख्स बन गया कुत्ता! बचपन का सपना पूरा करने के लिए खर्च किए 20 लाख येन

Updated May 27, 2022 | 14:23 IST |

जापान का रहने वाला एक शख्स सपना पूरा करने के लिए कुत्ता बन गया। इसके लिए शख्स ने 12 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...

Viral Video: दुनिया में हर किसी के अपने सपने होते हैं। उसे पूरा करने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन, एक शख्स का ऐसा सपना था, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। जापान में एक शख्स बचपन से कुत्ता बनना चाहता था। उसका सपना अब जाकर पूरा हुआ है। उसने खुद को कुत्ते में तब्दील कर लिया है और इसके लिए शख्स ने 20 लाख येन यानी 12 लाख से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए। इस कॉस्ट्यूम को बनाने में 40 दिन का समय लगा। अब इस शख्स का वीडियो वायरल हो गया है।