लाइव टीवी

Ajab Gajab: 40 साल का एज गैप, फिर भी कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री, देखकर दंग रह जाते हैं लोग

Updated Apr 08, 2022 | 12:13 IST

Weird Love Story: एक कपल की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि, दोनों में एज गैप अच्छा-खासा है। जिसके कारण लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

Loading ...
अजब प्रेम की गजब कहानी
मुख्य बातें
  • अजब प्रेम की गजब कहानी
  • कपल की लव स्टोरी जानकर लोग दंग रह गए
  • एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर उड़ता है मजाक

Ajab Gajab Love Story: प्यार ना तो उम्र देखता है, ना जाति, ना ही धर्म...प्यार तो सिर्फ प्यार देखता है। तभी तो कब, किसको, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ प्रेम कहानी की आज भी चर्चा होती है। हालांकि, कुछ प्रेम कहानी के बारे में जानकर लोगों को हैरानी भी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अच्छा-खासा एज गैप है। लोग इस जोड़े का मजाक भी उड़ाते हैं। इसके बावजूद इस कपल की जरबदस्त केमिस्ट्री है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब लव स्टोरी...

इस कपल को 'द किंग एंड क्वीन ऑफ ब्लैकजैक' के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी इनक जलवा कायम है। टिकटॉक पर '@cowboy.and.angel' नाम से ये फेमस हैं। हजारों लोग इनको फॉलो करते हैं। लेकिन, इनका मजाक भी जमकर उड़ता है। हालांकि, कपल पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा और दोनों जिंदगी का मजा लेने में मशगूल हैं। दरअसल, लोग सोचते हैं कि हम उम्र से लोगों को प्यार होता है या थोड़ा बहुत एज गैप होता है। लेकिन, इस कपल के बीच 40 साल का एज गैप है। इसलिए, लोगों को यह मामला थोड़ा अजीबोगरीब लगता है और कईयों को इनसे जलन भी होता है। दोनों अक्सर किसी ना किसी पार्टी या फिर ट्रिप पर नजर आते हैं। 

ये भी पढ़ें -  Viral: शादी के बाद कैसे होती है बेडरूम की खुशबू? हर्ष गोयनका का जवाब पढ़कर लोग ले रहे मजे

लोग जमकर कपल को करते हैं ट्रोल

सोशल मीडिया पर दोनों काफी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते हैं। कपल ने खुद कहा कि दोनों के बीच उम्र गैप काफी ज्यादा। लेकिन, हमारे रिलेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। हालांकि, दोनों की उम्र कितनी है इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। लेकिन, फोटो देखकर एज गैप का आप भी अंदाजा लगा सकते हैं। कपल ने बताया कि दोनों की मुलाकात टिंडर पर हुई थी। इसके बाद हम दोनों में प्यार हो गया। हालांकि, कई बार सोशल मीडिया पर इन्हें ट्रोल भी किया गया है। लोग इन्हें देखकर मजे लेते हैं। कुछ कहना है कि लड़की ने जानबूझकर लड़की ने उम्रदराज इंसान को चुना। एक तो वो लैविश लाइफ जीना चाहती है और इंश्योरेंस के पैसे भी लेना चाहती है। लेकिन, कपल पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। दोनों बिंदास जिंदगी जी रहे हैं।