लाइव टीवी

चूहा मारने के लिए महिला ने टमाटर में लगाया जहर, मैगी बनाते समय गलती से उसे ही डाल दिया, तड़पकर मौत

Updated Jul 31, 2022 | 10:11 IST

Tomato Poison Death: महिला को लगा था कि चूहे जहर वाले टमाटर खाएंगे, जिससे उनकी मौत हो जाएगी। इसके बाद महिला टीवी देखने बैठ गई। वह टीवी देखने में इतनी मगन हो गई कि भूल ही गई कि टमाटर में उसने जहर लगाया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
मैगी खाने से मौत
मुख्य बातें
  • महिला ने चूहे मारने के लिए टमाटर में लगाया था जहर
  • टीवी देखने में हुई इतनी मगन कि उसी टमाटर को डाला मैगी में
  • 6 दिन अस्पताल में रहने के बाद 7वें दिन हुई मौत

Tomato Poison Death: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाली एक महिला ने चूहा मारने के लिए टमाटर में जहर लगाया था। इसके बाद उसने मैगी (Maggi) बनाते समय गलती से वही टमाटर (Tomato) उसमें डाल दिया। फिर महिला वही मैगी खा गई। इसके बाद महिला की इतनी तबियत बिगड़ी की आखिरकार उसकी मौत हो गई। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

खबर के अनुसार, महिला के घर में चूहे बहुत आते थे, जिनसे वह परेशान हो चुकी थी। चूहों से छुटकारा पाने के लिए महिला ने एक प्लान बनाया। उसने टमाटर में जहर लगाकर रख दिया। महिला को लगा था कि चूहे टमाटर खाएंगे, जिससे उनकी मौत हो जाएगी। इसके बाद महिला टीवी देखने बैठ गई। वह टीवी देखने में इतनी मगन हो गई कि भूल ही गई कि टमाटर में उसने जहर लगाया था। टीवी देखते-देखते महिला को जोर की भूख लगी तो उसने मैगी बनाने के बारे में सोचा।

ये भी पढ़ें- Watch: अरेंज मैरिज में खूबसूरत दुल्हन पाकर बहुत खुश था दूल्हा, मेकअप उतारते ही गश खाकर गिर पड़ा

टीवी देखने के चक्कर में हुआ ब्लंडर

इसके बाद महिला टीवी देखते-देखते मैगी बनाने लगी और जहर लगे टमाटर को उसी में डाल दिया। इसके बाद वह मैगी खा गई। जहर लगे टमाटर की बनी मैगी खाकर महिला की तबियत इतनी खराब हो गई कि उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते-जूझते 7 दिन बाद महिला की मौत हो गई। महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि उसने टीवी देखने के चक्कर में गलती कर दी थी और जहर लगे टमाटर को मैगी में डाल दिया था।

रेखा निषाद नाम की यह महिला अपने पति और देवर के साथ मलाड में रहती थी। पुलिस ने बताया कि मैगी खाने के बाद महिला की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है। लोग पूछ रहे हैं कि ऐसी गलती कोई कैसे कर सकता है?