लाइव टीवी

Video: 'बाला' गाने पर महिला ने किया ऐसा धांसू डांस, देखकर लोग बोले- 'पड़ गई कलेजे में ठंडक'

Updated Nov 12, 2021 | 12:19 IST

एक महिला ने 'बाला' गाने पर इस तरह डांस किया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि अब यह सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला का धांसू डांस
मुख्य बातें
  • बाला गाने पर महिला ने मचाया गदर
  • महिला का डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए काफी फेमस भी हो गए, तो कईयों की किस्मत बदल गई। इसी कड़ी में एक महिला डांस के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। उसने 'बाला' गाने पर ऐसा धांसू डांस किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं इस डांस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों में डांस का काफी जुनून होता है। उन्हें जब और जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। इनमें कुछ लोग तो कॉपी करते हैं, जबकि कुछ लोग अलग स्टाइल में अपने अंदाज में डांस करते हैं। अब इस महिला को ही देख लीजिए, किसी तरह वह बाला गाने पर डांस कर रही हैं। डांस करते हुए महिला ने जिस तरह के एक्सप्रेशन दिए उसे देखकर लोग दंग रह गए और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। तो पहले आप भी डांस देख लीजिए...

आंटी का धमाल...

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'giedde'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महिला का डांस वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है और अब तक  16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस डांस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' पड़ गई कलेजे में ठंडक'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आंटी ये मेरा काम है'। तो आंटी का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।