लाइव टीवी

Viral: बच्ची को गोद में लेकर खाना डिलवरी करती है ये महिला, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Updated Aug 23, 2022 | 10:41 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दो बच्चों को लेकर खाना डिलवरी करने पहुंची है। महिला का अंदाज देखकर लोग भावुक हो गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिला ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • दो बच्चों को साथ में लेकर खाना डिलवरी करती है महिला
  • महिला को देखकर भावुक हुए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Woman Food Delivery Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर काफी हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक महिला का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में महिला बच्ची को गोद में खाना डिलीवरी कर रही है। आलम ये है कि मातृ शक्ति को लोग सलाम कर रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। 

इस वायरल वीडियो में महिला एक बच्ची को गोद में लिए हुए है। जबकि, दूसरा बच्चा उसके साथ है। महिला जहां भी जाती है अपने बच्चों को साथ लेकर जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला बच्ची को गोद में लिए हुए है और हाथ में खाने का पैकेट भी है। वहीं, दूसरा बच्चा उसके साथ खड़ा है। एक शख्स महिला से पूछता है दीदी आप अपने साथ ही बच्चों को रखती हो, जिस पर महिला कहती है हां, जहां जाती हूं साथ लेकर जाती हूं। शख्स ने महिला का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो... 

महिला ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। साथ ही महिला के जज्बे को सलाम कर रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@umda_panktiyan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, नौ हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 16 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यही है असली नारी शक्ति। किसी का कहना है कि भारतीय नारी को सलाम। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।