लाइव टीवी

Video: अपने दिमाग का 100 परसेंट इस्तेमाल कर इस शख्स ने पुलिस को दे दिया चकमा, होशियारी के कायल हुए लोग

Updated Aug 23, 2022 | 08:00 IST

Viral Video: पुलिस शख्स का पीछा कर रही थी। शख्स आगे-आगे गाड़ी से भाग रहा था। अगर पीछे पुलिस पड़ी हो तो इंसान का डर के मारे दिमाग ही नहीं चलता। दूसरी तरफ इस शख्स का दिमाग और ज्यादा चला और इसने देखते ही देखते पुलिस को चकमा दे दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पुलिस को दिया चकमा
मुख्य बातें
  • स्कूटी से भाग रहा था शख्स
  • गाड़ी से पीछा कर रही थी पुलिस
  • इस तरह दे दिया पुलिस को चकमा

Viral Video: हर कोई अपने आपको होशियार समझता है, लेकिन कई बार यह होशियारी धरी की धरी रह जाती है। ऐसा सबसे ज्यादा तब होता है, जब इंसान किसी मामले में फंसता है। हालांकि, इस धरती पर कुछ लोग ऐसे होते हैं। जिनका दिमाग ऐसे मामलों में ज्यादा चलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप दिमाग लगाने वाले शख्स के कायल हो जाएंगे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस इस शख्स का पीछा कर रही थी। शख्स आगे-आगे गाड़ी से भाग रहा था। अगर पीछे पुलिस पड़ी हो तो इंसान का डर के मारे दिमाग ही नहीं चलता। दूसरी तरफ इस शख्स का दिमाग और ज्यादा चला और इसने देखते ही देखते पुलिस को चकमा दे दिया। आप भी देख सकते हैं कि पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई और शख्स स्कूटी से भाग खड़ा हुआ। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। देखें वीडियो-

शख्स ने दे दिया पुलिस को चकमा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्कूटी पर शख्स भाग रहा है, वहीं एक बड़ी सी कार से पुलिस उसका पीछा कर रही है। जब लगता है कि पुलिस अब शख्स को पकड़ ही लेगी। तभी शख्स सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को चक्कर लगाकर यूटर्न लेता है और वापस उसी तरफ भाग जाता है, जिस तरफ से पुलिस उसका पीछा करते हुए आई थी। इससे पुलिस की गाड़ी वहां पर फंस जाती है और शख्स तेजी से निकल जाता है।

वीडियो को sbcreation.b नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शख्स ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया।' वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं 25 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो देख लिया है। अधिकतर लोग शख्स के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।