लाइव टीवी

शादी के दिन ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सबकुछ करना पड़ा कैंसिल, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

Updated Jun 01, 2022 | 18:13 IST

Weird News: एक महिला को जब पता चला कि वो प्रेग्नेंट है तो उसने शादी करने का फैसला किया। लेकिन, शादी के दिन ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

Loading ...
महिला ने शादी के दिन दिया बच्चे को जन्म
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंट होने के बाद महिला ने शादी करने का लिया फैसला
  • शादी के दिन ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म
  • कपल को 12 लाख का हुआ नुकसान

Ajab Gajab News: इस दुनिया में अजीबोगरीब मामलों की कमी नहीं है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? स्कॉटलैंड से एक ऐसा ही चौंकाने वाला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, यहां एक महिला ने शादी के दिन ही बच्चे को जन्म दिया। परिणाम ये हुआ कि शादी कैंसिल पड़नी पड़ी और कपल को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक,  स्टर्लिंगशायर में रेबेका मैकमिलन और निक चीथम की शादी होने वाली थी। जिस दिन शादी थी उसी दिन रेबेका को लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी। रेबेका ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि शादी यादगार हो। इस शादी में 200 मेहमान शामिल होने वाले थे। लेकिन, शादी से कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। रेबेका ने बताया कि डिलीवरी डेट एक महीने के बाद था। इसलिए, उन्होंने शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन, अचानक सब बदल गया। 

ये भी पढ़ें -  बाइक सवार ने इस तरह दिया पुलिसवालों को चकमा, बार-बार देखा जा रहा है ये मजेदार वीडियो

शादी के दिन बेटे का जन्म

रेबेका ने बताया कि जुलाई, 2021 में उनकी निक के साथ इंगेजमेंट हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। 21 मई को उनकी शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। रेबेको जब पता चला कि वो मां बनने वाली है तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। डॉक्टर ने कहा था कि 20 जून को बच्चे का जन्म होगा। लेकिन, उन्हें फील हो रहा था कि बच्चे का जन्म समय से पहले होगा। शादी के एक दिन पहले तक सबकुछ ठीक था। लेकिन, जब शादी के दिन वो उठी तो लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी। इसके कारण कपल को 12 लाख रुपए का नुकसान भी हुआ। हालांकि, बेटे को पाकर दोनों काफी खुश हैं। कपल का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारी शादी जल्द होगी।