लाइव टीवी

World Hindi Day 2021: आज है 'विश्व हिंदी दिवस', हमारे लिए बेहद खास है ये दिन, जानें इसका महत्व

Updated Jan 10, 2021 | 07:04 IST

विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से 'विश्व हिन्दी सम्मेलन' की शुरुआत की गई थी और ये बदस्तूर जारी है।

Loading ...
प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था

विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं। 

प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था इसीलिए इस दिन को 'विश्व हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।  हर बार विश्व हिंदी दिवस के मौके पर लोगों को एक सूत्र में बांधने की कोशिश की जाती है, इस दिन पूरी दुनिया में हिंदी विषय पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं।

'विश्व हिन्दी दिवस' का उद्देश्य

विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना, हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना, हिन्दी के लिए वातावरण निर्मित करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी, उसके बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया था।

'हिंदी दिवस' भारत में कब मनाया जाता है

'हिंदी दिवस' और 'विश्व हिंदी दिवस' दो अलग तारीख को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं, हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके संघर्ष और मेहनत की वजह से हिंदी राष्ट्रभाषा बन सकी। संविधान सभा ने उनके अथक प्रयास पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए 14 सितंबर, 1949 को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही देश की राष्ट्रभाषा होगी। 

कैसे मनाया जाता है 'विश्व हिन्दी दिवस'

इस दिन कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, सभी को इस दिन पर लोग शुभकामना संदेश भेजते हैं,ये दिन हर भारतवासी के लिए गौरव का है। इस दिन दुनियाभर में भारत के दूतावासों में विश्व हिंदी मनाया जाता है। जहां, हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

साथ ही कई स्कूल, कॉलेजों में उत्साह से विश्व हिंदी मनाया जाता है और कई लोग हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बात करने के लिए आगे आते हैं।