लाइव टीवी

Do You Know: इस फल के एक टुकड़े से हो जाती है मौत! कहलाता है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़

Updated Oct 20, 2021 | 14:33 IST

फ्लोरिडा और कैरेबियन सागर बीच तटों पाए जाने वाले इस पेड़ का नाम मैंशीनील है। ऐसा कहा जाता है कि यह पेड़ इतना जहरीला होता है कि अगर कोई इसके संपर्क में भी आ जाए तो बॉडी पर छाले पड़ जाते हैं।

Loading ...
दुनिया का सबसे जहरीला पेड़...
मुख्य बातें
  • मैंशीनील को कहा जाता है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़
  • फल के एक टुकड़े से हो सकती है मौत
  • पेड़ के संपर्क में आने से पड़ जाते हैं छाले

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर कई चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं, जिनके बार में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सच्चाई जानकर हो सकता है आपको झटका लगे। इतना ही नहीं इस सच्चाई पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाए। क्योंकि, यह कोई साधारण पेड़ नहीं बल्कि दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ है, जिसके फल का एक टुकड़ा खाते ही मौत हो सकती है। तो आइए, जानते हैं इस पेड़ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

ये तो हम सब जानते हैं कि हमारी जिंदगी में पेड़-पौधों का खासा महत्व है। अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि पेड़-पौधों से ही हमारा जीवन है। लेकिन, यही पेड़ अगर आपके 'मौत' कारण बन जाए तो आप क्या कहेंगे? फ्लोरिडा और कैरेबियन सागर बीच तटों पाए जाने वाले इस पेड़ का नाम मैंशीनील है। ऐसा कहा जाता है कि यह पेड़ इतना जहरीला होता है कि अगर कोई इसके संपर्क में भी आ जाए तो बॉडी पर छाले पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं पेड़ का हर हिस्सा तो जहरीला होता ही है, लेकिन उसका फल और भी जहरीला होता है। महज एक टुकड़े खाने से इंसान की मौत हो सकती है। इस पेड़ और फल को लेकर कई शोध भी किए गए हैं। दिखने में यह फल सेब की तरह होता है। क्रिस्टोफर कोलंबस ने इस फल को मौत का छोटा सेब बताया है। 

जानलेवा है ये पेड़

इतना ही नहीं अगर पेड़ का कोई हिस्सा इंसान की आखों में पहुंच जाए तो वह अंधा भी हो सकता है। यह पेड़ इतना खतरनाक है कि इसके आस-पास भी लोगों को भटकने नहीं दिया जाता है। पेड़ों के आस-पास सावधान के बोर्ड भी लगाए गए हैं और लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है। निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक का कहना है कि एक बार वे और उनके कुछ दोस्तों टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर थे। उन लोगों ने गलती से फल को खा लिया था। फल खाने के कुछ समय बाद ही उन्हें जलन होने लगी और शरीर में सूजन आ गई। हालांकि, तुरंत ही इलाज मिला जाने से उनकी हालत ठीक हो गई। गौरतलब है कि इस पेड़ की ऊंचाई 50 फीट तक होती है। पत्तियां बेहद चमकदार और आकार में अंडाकार होती हैं।