लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • IPS Sachin Atulkar body builder personality like film stars watch Photos

[PICS] बॉलीबिल्डर आईपीएस सचिन अतुलकर, फिटनेस और लुक में स्टार्स को देते हैं टक्कर

Updated Jul 31, 2019 | 19:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सचिन अतुलकर एक ऐसे आईपीएस अफसर हैं जो अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी पर्सनैलिटी फिल्मी परदे पर दिखने वाले किसी स्टार ऑफिसर जैसी है।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

सचिन अतुलकर की पर्सनैलिटी के दीवानों की कोई कमी नहीं है। जरा सोचिए यह तस्वीरें किसकी हैं? क्या यह कोई एक्टर है? या फिर कोई मॉडल है? जी नहीं! यह फोटोज एक आईपीएस अधिकारी की हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों सिंघम और सिम्बा में पुलिस अफसर के जैसे किरदार देखने को मिलते हैं, सचिन अतुलकर की पर्सनैलिटी उससे कुछ कम नहीं है। भारत के सबसे योग्य और फिट IPS अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले सचिन अतुलकर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह महज 22 साल की उम्र में IPS बन गए थे। यहां देखें आईपीएस सचिन अतुलकर की कुछ तस्वीरें।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

आकर्षक व्यक्तित्व वाले अतुलकर का पालन पोषण एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ जहां उनके पिता वन विभाग में काम करते थे और उनके भाई नौसेना में देश को सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच सचिन भी देश सेवा की आकांक्षा के साथ बड़े हुए।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

अतुलकर एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने कॉलेज में अपना ज्यादातर समय यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में लगाया।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

अतुलकर ने अपनी मेहनत, लगन, व्यक्तित्व और अनोखे अंदाज से देश के कई युवाओं को प्रेरित किया है।

Chandrayaan 3