लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • PM Modi in Kedarnath- Rudraksha around the neck and Tripund on the forehead, see the photos

Modi in Kedarnath: गले में रूद्राक्ष और माथे पर त्रिपुंड, केदारनाथ में दिखा PM मोदी का अनूठा अंदाज [Photos]

Updated Nov 05, 2021 | 12:12 IST |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने आदि गुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। इससे पहले, मोदी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की और उनका रूद्राभिषेक किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर पुजारियों ने प्रधानमंत्री का माथे पर लेप लगाकर स्वागत किया।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: ANI

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे मोदी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। हवाई अड्डे से वह हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।

2/ 5
तस्वीर साभार: ANI

मोदी के इस कार्यक्रम का आदि शंकराचार्य द्वारा चारों दिशाओं में स्थापित किए गए चारों धाम बद्रिकाश्रम ज्योतिर्पीठ बदरीनाथ, द्वारिका पीठ, पुरी पीठ और रामेश्वरम और 12 ज्योतिर्लिंगों सहित देशभर के शिवालयों में सीधा प्रसारण किया गया।

3/ 5

प्रधानमंत्री मोदी शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण भी किया जो 2013 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। मोदी केदारनाथ में 400 करोड़ रुपये से अधिक के ​पुनर्निमाण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

5/ 5

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में कहा- यह दशक उत्तराखंड का है, आने वाले वर्षों में संपर्क (कनेक्टिविटी) को अभूतपूर्व रूप से बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है, सदियों बाद वह अपना गौरव वापस पा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2013 की विनाशकारी बाढ़ के बाद, शून्य से कम तापमान में केदारपुरी में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का श्रेय बाबा केदार को दिया।
 

Chandrayaan 3