लाइव टीवी

डीजे पर डांस करता रहा दूल्हा, दुल्हन ने किसी और के साथ ले लिए फेरे, देखें वीडियो

Updated May 18, 2022 | 18:21 IST |

Bride Groom Video: राजस्थान के चूरू से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा बारातियों के साथ डांस करने में मस्त था। उधर, दुल्हन ने किसी और से शादी रचा ली।

Loading ...

Bride Groom Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। लेकिन, राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, यहां दूल्हा बारातियों के साथ डीजे पर डांस करने में मस्त था। उधर, दुल्हन ने किसी और से शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि हरियाणा के भिवानी से चूरू बारात पहुंची थी। दुल्हन के घर पहुंचते ही बाराती डीजे की धुन पर डांस करने लगे। बताया जा रहा है कि रात एक बजे तक बारात लड़की के घर नहीं पहुंची। सभी लोग नशे में डांस करने में मस्त थे। लिहाजा, लड़की और उसके घर वाले नाराज हो गए और दोनों पक्षों में कहासुनी भी हो गई। परिणाम ये हुआ कि दुल्हन ने किसी और के साथ फेरे ले लिए।