लाइव टीवी

Bank Holidays in July 2022: जुलाई में हर दूसरे दिन बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले पढ़ लें पूरी लिस्ट

Updated Jun 30, 2022 | 12:28 IST

Bank Holidays in July 2022: अगर आपको जुलाई 2022 में किसी काम से बैंक जाना है, तो पहले चेक कर लें कि अगले महीने किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Loading ...
Bank Holidays in July 2022: जुलाई में बैंकों में छुट्टियों की बहार! (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • जुलाई महीने में त्योहारों के चलते देश में कई दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • हर माह दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं।
  • इसके अलावा हर रविवार को भी बैंकों की छुट्टी होती है।

नई दिल्ली। अगर आपको बैंक का कोई भी काम खत्म करना है तो उसे जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने यानी जुलाई 2022 में बैंक एक या दो दिन नहीं, बल्कि कई दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के मुताबिक, जुलाई 2022 में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 8 दिन बैंक बंद होंगे (Bank holidays in July 2022)। वहीं अगर इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी मिला लें , तो इस हिसाब से कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टी होगी।

आइए देखते हैं अलग- अलग राज्यों में किस दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays In July 2022 list) -

तारीख राज्य अवसर
1 जुलाई 2022 इंफाल और भुवनेश्वर कांग (रथजात्रा) / रथ यात्रा
3 जुलाई 2022 सभी राज्य रविवार
7 जुलाई 2022 अगरतला खारची पूजा
9 जुलाई 2022 सभी राज्य ईद- उल- अधा (बकरीद), दूसरा शनिवार
10 जुलाई 2022 सभी राज्य रविवार
11 जुलाई 2022 जम्मू और श्रीनगर ईद- उल- अज़ाह
13 जुलाई 2022 गंगटोक भानु जयंती
14 जुलाई 2022 शिलांग बेह दीनखलाम
16 जुलाई 2022 देहरादून हरेला
17 जुलाई 2022 सभी राज्य रविवार
23 जुलाई 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
24 जुलाई 2022 सभी राज्य रविवार
26 जुलाई 2022 अगरतला केर पूजा
31 जुलाई 2022 सभी राज्य रविवार

(स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट)

GST: क्या हुआ सस्ता और किसके बढ़े दाम? पढ़ें पूरी लिस्ट

जुलाई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। बैंक की छुट्टी के दिन बैंकिंग तो परिचालन बंद रहेगा, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियां काम करती रहेंगी। इसके साथ ही एटीएम भी चालू रहेंगे। इससे जुड़ी बाकी की जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी । देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Cases) के आंकड़े फिर से बढ़ रहे हैं। इसलिए अगर आप बैंक जाते हैं, तो सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें।