लाइव टीवी

पैसा कमाकर देती हैं ये ऐप्स, सही इस्तेमाल करके कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

Updated Jun 24, 2022 | 17:39 IST

क्या आपके पास स्मार्टफोन है? क्या आप अपने खाली समय में पैसा कमाना चाहते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो कुछ ऐप्स की मदद से एक्स्ट्रा इनकम कर सकते हैं। चाहे आप स्टूडेंट हों या वर्किंग प्रोफेशनल या होममेकर। ऐप्स के जरिए फ्री टाइम में आराम से पैसा कमाया जा सकता है।

Loading ...
Photo Credit- iStock
मुख्य बातें
  • Google Opinion Rewards
  • Meesho
  • PhonePe

क्या आपके पास स्मार्टफोन है? क्या आप अपने खाली समय में पैसा कमाना चाहते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो कुछ ऐप्स की मदद से एक्स्ट्रा इनकम कर सकते हैं। चाहे आप स्टूडेंट हों या वर्किंग प्रोफेशनल या होममेकर। ऐप्स के जरिए फ्री टाइम में आराम से पैसा कमाया जा सकता है। कुछ ऐप्स आपको रेफेरल अवॉर्ड देते हैं। तो कुछ कैशबैक देते हैं। कुछ में आप ऑनलाइन बिजनेस तक शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में। 

Google Opinion Rewards

ये गूगल द्वारा डेवलप किया गया। रिवॉर्ड बेस्ड प्रोग्राम है। ये ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए एक अच्छा ऐप है। ये ऐप आपको सर्वे देता है जिसे आपको पूरा करना होता है। सर्वे से कमाया गया पैसा आपके वॉलेट में जाता है। 

OMG! Samsung के इस धांसू 5G फोन पर मिल रही है 9 हजार रुपये की छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

Meesho

ये भारत के बेस्ट मनी अर्निंग ऐप्स में से एक है। ये ऐप आपको अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचने में मदद करता है। आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं और इसे ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। बिक जाने पर आपका प्रॉफिट का शेयर आपको मिल जाएगा। 

Dream 11

ये एक फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी जैसे कई गेम्स शामिल हैं। क्रिकेट को उदाहरण लेकर बात करें तो यहां आपको किसी एक इवेंट के लिए एक फैंटेसी टीम बनानी होती है। इसके बाद आपको रियल मैच में प्लेयर्स के परफॉर्मेंस के बेसिस पर पॉइंट्स मिलते हैं। इसके बाद हर गेम का जीता हुआ अमाउंट आपके खाते में जाता है। 

आ गई Realme की नई वॉच, फोन को रखें साइड और वॉच से ही करें कॉल्स, बस इतनी है कीमत

PhonePe

ये एक UPI बेस्ट पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसमें रेफेरल पर आपको कई कैश रिवॉर्ड्स और स्पेसिफिक पेमेंट्स पर कैशबैक दिए जाते हैं। जीता गया रिवॉर्ड मनी सीधे आपके बैंक अकाउंट में जाता है।