लाइव टीवी

WhatsApp में ऐसे बनाएं क्विक नोट्स, यहां जानें तरीका

Updated Jul 06, 2022 | 18:20 IST

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल आजकल लोग प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही कामों के लिए करते हैं। ऐसे में ये लगातार लोगों के यूज में रहता है। खास बात ये है कि इस ऐप का इस्तेमाल आप क्विक नोट्स लेने के लिए कर सकते हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन्स में अलग नोट्स ऐप मौजूद रहता है।

Loading ...
Photo Credit- UnSplash
मुख्य बातें
  • लगभग सभी स्मार्टफोन्स में अलग नोट्स ऐप मौजूद रहता है
  • WhatsApp में सेल्फ-चैट करने का सबसे आसान तरीका ग्रुप चैट है
  • ज्यादा रिफाइंड चैट रूम के लिए आपको लैपटॉप या PC की जरूरत होगी

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल आजकल लोग प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही कामों के लिए करते हैं। ऐसे में ये लगातार लोगों के यूज में रहता है। खास बात ये है कि इस ऐप का इस्तेमाल आप क्विक नोट्स लेने के लिए कर सकते हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन्स में अलग नोट्स ऐप मौजूद रहता है। लेकिन, उसे खोजना और इस्तेमाल करना इतना स्मूद नहीं होता। जबकि, ज्यादातर लोगों का वॉट्सऐप या तो लैपटॉप या फोन में ओपन ही रहता है। ऐसे में हम आपको यहां सेल्फ चैट के जरिए क्विक नोट्स लेने का तरीका यहां बताने जा रहे हैं। 

स्टार्ट करें ग्रुप चैट 

WhatsApp में सेल्फ-चैट करने का सबसे आसान तरीका ग्रुप चैट है। आपको केवल एक ग्रुप क्रिएट करना है और बाद में लोगों को रिमूव कर देना है। ऐसे में होगा ये कि उस बनाए हुए ग्रुप में केवल आप ही रह जाएंगे। फिर आप इस ग्रुप में कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं। यानी एक तरह से ये आपके लिए सेल्फ चैट हो जाएगा। इसमें आप नोट्स लिख सकते हैं। फोटो-वीडियो शेयर कर सकते हैं या वॉयस रिकॉर्ड भी रिकॉर्ड कर छोड़ सकते हैं। वॉट्सऐप में होने से ये आपके लिए काफी एक्सेसिबल भी होगा। बाद में आप इन्हें वॉट्सऐप वेब पर भी यूज कर पाएंगे। आप यहां लिंक सेव कर वहां से कुछ डाउनलोड भी कर पाएंगे। 

हो जाएं शॉपिंग के लिए रेडी! Amazon की प्राइम डे सेल इस दिन होगी शुरू, 30 हजार से भी ज्यादा प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

दूसरा तरीका: 

ज्यादा रिफाइंड चैट रूम के लिए आपको लैपटॉप या PC की जरूरत होगी। सबसे पहले आपको वेबसाइट wa.me//91XXXXXXXXXX पर जाना होगा। यहां आपको XXX की जगह अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालना होगा। यहां 91 भारत का ISD कोड है। इसके बाद आपको Continue to chat या continue to web chat वाले दो ऑप्शन नजर आएंगे। 

WhatsApp में अब लोगों को ये मैसेज भेजकर फंसाया जा रहा है, रहें सावधान!

अगर आपके पास पहले से डेस्कटॉप है तो बढ़िया बात है। अगर ना हो तो आपको दूसरा ऑप्शन अपनाना होगा। वेब चैट का ऑप्शन सेलेक्ट करने पर आप सीधे अपने ही फोन नंबर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद आप खुद से चैट कर सकते हैं। साथ ही इस चैट को बाद में आप ऐप के जरिए एक्सेस कर पाएंगे।