लाइव टीवी

ट्रैफिक पुलिस पकड़ ले तो DigiLocker से दिखा दें लाइसेंस, जानें इसमें डॉक्यूमेंट अपलोड करने का तरीका

Updated Jul 09, 2022 | 19:23 IST

DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है। इस पर आप अपने सरकारी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं। इसे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने क्रिएट किया है। ये आपके आधार कार्ड का उपयोग आइडेंटिफिकेशन के लिए करता है। इस सर्विस में सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप इंटरनेट होने पर कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को फिजिकल कॉपी के बराबर ही माना जाता है।

Loading ...
Photo Credit- DigiLocker/Facebook
मुख्य बातें
  • ये आपके आधार कार्ड का उपयोग आइडेंटिफिकेशन के लिए करता है
  • डिजिलॉकर में यूजर्स 10MB से कम साइज की .pdf, .jpeg और .png फाइल्स को सेव कर सकते हैं
  • इस सर्विस में सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप इंटरनेट होने पर कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं

DigiLocker एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है। इस पर आप अपने सरकारी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं। इसे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने क्रिएट किया है। ये आपके आधार कार्ड का उपयोग आइडेंटिफिकेशन के लिए करता है। इस सर्विस में सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप इंटरनेट होने पर कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को फिजिकल कॉपी के बराबर ही माना जाता है। ऐसे में इन्हें आप पासपोर्ट सर्विसेज के लिए, रेलवे के लिए या ट्रैफिक पुलिस को दिखाने के लिए कर सकते हैं। डिजिलॉकर में यूजर्स 10MB से कम साइज की .pdf, .jpeg और .png फाइल्स को सेव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका:

वेबसाइट के जरिए DigiLocker में ऐसे अपलोड करें डॉक्यूमेंट्स: 

  • सबसे पहले  DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं और राइट कॉर्नर से Sign Up पर क्लिक करें। 
  • यहां आपसे आपका पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर, ई-मेल ID और आधार नंबर पूछा जाएगा। साथ ही आपके एक 6 डिजिट पिन भी सेट करना होगा। ये आपके लिए पासवर्ड का काम करेगा। इसके बाद आपको Submit पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। फिर आपको इस OTP को एंटर करना होगा और Submit पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपसे एक यूजरनेम एंटर करने के लिए कहा जाएगा। ये काम पूरा होने के बाद आपको फिर से Submit पर क्लिक करना होगा। फिर आपका अकाउंट बन जाएगा। 
  • इसके बाद रिडायरेक्ट होकर DigiLocker होमपेज पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपको पेज के लेफ्ट साइड से Uploaded Documents ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Upload पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर से उस फाइल को सेलेक्ट करना होगा, जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं। फिर Open पर क्लिक करना होगा। आप कई फाइल्स भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  • इसके बाद ये फाइल्स Uploaded Documents सेक्शन में उपलब्ध रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आप अपलोडेड फाइल्स के लिए डॉक्यूमेंट टाइप भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 

WhatsApp में जल्द आ सकता है ये बेहद काम का फीचर, चल रही है टेस्टिंग

ऐप के जरिए DigiLocker पर ऐसे अपलोड करें डॉक्यूमेंट्स: 

  • सबसे पहले  DigiLocker ऐप पर साइन करें। 
  • इसके बाद टॉप लेफ्ट से मेन्यू पर जाएं। 
  • इसके बाद Upload Documents को सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद upload बटन पर टैप करें। 
  • इसके बाद ऐप आपसे फाइल्स का एक्सेस मांगेगा। 
  • इसके बाद Files सेलेक्ट करें या दूसरे ऐप्स से कंटेंट को सेलेक्ट करें। ये निर्भर करता है कि आप क्या अपलोड करना चाहते हैं। 
  • Files सेलेक्ट करने पर आप फोन के स्टोरेज में जाएंगे। इसके बाद आप उस फाइल पर जाकर उसे सेलेक्ट कर सकते हैं और Upload पर टैप कर सकते हैं। 
  • आपको बता दें कि दूसरे ऐप्स के कंटेंट आपके फोन में डिफॉल्ट फाइल ब्राउजर पर ओपन होंगे।