लाइव टीवी

Varanasi Crime News: छेड़खानी करना दो युवकों को पड़ा महंगा, महिलाओं ने चप्पलों से की पिटाई, वीडियो वायरल

Updated Aug 12, 2022 | 22:49 IST

UP Police: अलीगढ़ में महिलाओं ने छेड़खानी कर रहे दो मनचलों की जमकर धुनाई कर दी है। महिलाओं द्वारा मनचलों की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में महिलाएं मनचलों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रहीं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिलाओं का गुस्सा देख मनचलों को मांगनी पड़ी जान की भीख
मुख्य बातें
  • अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के बेसवां का मामला
  • दोनों युवक खुद को छुड़ाकर मौके से भागे
  • दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

Women Thrashed With Slippers: अलीगढ़ में दो मनचलों को छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। दोनों युवक साहसिक महिलाओं के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं और उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर महिलाएं चप्पलों से पीट रहीं हैं। आसपास के खड़े लोग तमाशा देख रहे थे। 

आखिरकार दोनों युवक किसी तरह महिलाओं से खुद को छुड़ाकर भाग निकले। मामला इगलास थाना क्षेत्र के बेसवां में गुरुवार का है। इन दोनों युवकों के लिए छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द आरोपी दोनों युवक गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

महिलाओं के तेवर देख किसी ने छुड़ाने की नहीं की हिम्मत

दो मनचलों की चप्पलों से पिटाई होता देखकर किसी ने महिलाओं से उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान सड़क पर वाहनों की भी कतार लग गई। भीड़ अधिक बढ़ने पर आरोपी युवक महिलाओं को चकमा देकर भाग निकले, जिसके बाद महिलाओं ने थाने में छेड़खानी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 

वीडियो के जरिए युवकों की पहचान की कोशिश

पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की पहचान वायरल वीडियो के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा उक्त गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि किसी ने भी दोनों युवकों के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं दी है, इसलिए अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब पुलिस ने आसपास के थानों की भी पुलिस को दोनों युवकों का फुटेज जारी कर दिया है। पड़ोसी थानों की पुलिस ने भी उनकी गिरफ्तारी के लिए अपने सूत्रों को लगा दिया है।  

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।