लाइव टीवी

four lane construction: वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन बनने का रास्ता साफ, शानदार होगा प्रोजेक्ट, बहुत कुछ होगा खास

Updated Jun 07, 2022 | 14:25 IST

Varanasi four lane: शहर में एक और फोरलेन बनेगी। इसके निर्माण में आ रही अड़चन दूर कर ली गई है। इस फोरलेन में पड़ने वाले दो रेलवे ओवरब्रिज में से गेट नंबर चार को बनाने के लिए रेलवे ने एनओसी भी दे दिया है। अब पांचवें के निर्माण की जल्द अनुमति मिलेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
फुलवरिया फोरलेन निर्माण की बाधा दूर
मुख्य बातें
  • जेसीएल इंफ्रा लिमिटेड को करना है निर्माण कार्य
  • दो माह के भीतर एक लेन आरओबी का काम किया जाएगा पूरा
  • दोनों आरओबी के पास स्टील बीम समेत अन्य सामान आए

Railway: फुलवरिया फोरलेन निर्माण की बड़ी बाधा दूर कर ली गई है। इस फोरलेन में आने वाले दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में से गेट नंबर चार को बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने लॉन्चिग स्कीम (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) राजकीय सेतु निगम को दे दिया है। गेट नंबर पांच की अनुमति जल्द मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलने के बाद कार्यकारी एजेंसी मेरठ की जेसीएल इंफ्रा लिमिटेड ने काम शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस फोरलेन के चालू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

कंपनी का प्रयास है कि दो महीने में एक लेन आरओबी का काम पूरा कर लिया जाए। दूसरी लेन का काम चलता रहे। दोनों आरओबी के पास स्टील बीम समेत अन्य सामान आ चुके हैं। फुलवरिया फोरलेन का निर्माण राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष वित्त पोषक के तहत किया जा रहा है। 

रेलवे को देने हैं 93 करोड़ रुपए

बता दें इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे को 93 करोड़ रुपए देने हैं। इनमें से अभी कुछ राशि देनी बाकी है। वैसे यह कोई समस्या नहीं है। समस्या थी तो लॉन्चिंग स्कीम की। इसको लेकर रेलवे प्रशासन और सेतु निगम लगातार आपस में पत्राचार कर रहे थे। प्रक्रिया पूरी होने के साथ रेलवे प्रशासन ने लॉन्चिंग स्कीम सेतु निगम को दे दिया है। 

5.3 किलोमीटर लंबी होगी फोरलेन

इस फोरलेन की कुल लंबाई 5.3 किलोमीटर रहेगी। इसके निर्माण पर कुल 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भूमि के रैयतों को मुआवजा देने के लिए 110 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। इसका निर्माण कार्य कराने को लेकर अधिकारियों की पैनी नजर बनी हुई है। इसके अतिरिक्त लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर पर आरओबी बनना है। इसकी लंबाई 627.280 मीटर होगी। इस परियोजना की लागत 88.45 करोड़ रुपए होगी। इसका काम अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था। काम पूरा करने की अवधि 2022 है। इसकी लंबाई 643.630 मीटर होगी। इसके निर्माण पर 52.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। परियोजना का काम अप्रैल 2019 में शुरू हुआ था।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।