लाइव टीवी

Varanasi Weather Update: वाराणसी में इस सप्ताह फिर से लौटेगी लू, शहर से रूठ गए बादल, यह रहा मौसम का हाल

Updated May 03, 2022 | 20:10 IST

Varanasi Weather: वाराणसी को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस माह भी लू परेशानी करेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह बताया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
वाराणसी में इस हफ्ते से फिर चलेगी लू।
मुख्य बातें
  • पूरब की ओर चले गए पुरवा हवा और नमी वाले बादल
  • बारिश होने की संभावना बेहद कम
  • सोमवार को अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री पार कर गया

Weather Alert: Weather Alert: शहरवासियों के लिए मौसम के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है। दो दिन की राहत के बाद अब फिर लोगों को भीषण गर्मी झेलनी होगी। इस महीने लू से लोग और बेहाल होंगे। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि, पुरवा हवा और नमी वाले बादल पूरब की ओर रुख कर गए हैं। इस चलते अब बारिश होने की भी संभावना न के बराबर है। 

वाराणसी में मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि ह्यूमिडिटी 41 प्रतिशत रही।  हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन ह्यूमिडिटी के कारण लोग बेहद परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम लोगों को ऐसे ही चुनौती देता रहेगा।  इस सप्ताह लू का दौर चलेगा।

दो दिन की राहत, फिर वहीं हालात

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस हफ्ते पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहेगा। इस दौरान तेज लू भी चलेगी। बताया कि शनिवार और रविवार को लोगों को राहत मिली। यह दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मगर, रविवार की देर रात पुरवा हवा का बहाव बदल गया। वाराणसी के बादल बिहार की ओर चले गए। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी डेढ़ डिग्री बढ़ा है। यह 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आर्द्रता का अधिकतम मात्रा 60 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज हुआ है। 

भीषण गर्मी में इन बातों का रखें ख्याल

खुद को हमेशा हाईड्रेटेड रखें। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पिएं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। इसके अतिरिक्त छाछ, फ्रूट जूस, गन्ने का रस पिएं, थोड़ी—थोड़ी देर में पानी पीते रहें, लेकिन ठंडा पानी नहीं पिएं। तरबूज, ग्रीन सलाद, खीरा, खरबूजा, अंगूर, ककड़ी आदि खाएं। धूप में निकलने से पहले चेहरे को कपड़े से ढक लें। ताकि गर्म हवा शरीर में प्रवेश नहीं करे। भीषण गर्मी में आंखों का भी ख्याल रखें। थोड़े-थोड़े समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं। खाने में फलों को शामिल कीजिए। नियमित स्नान कीजिए। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।