लाइव टीवी

Varanasi Police: शाबाश वाराणसी पुलिस! दो लाख के गहने और रुपए से भरा बैग चंद घंटों में बरामद कर महिला को लौटाया

Updated Aug 09, 2022 | 20:35 IST

Varanasi Crime: वाराणसी पुलिस की तत्परता ने एक महिला के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। महिला का बैग ऑटो में ही छूट गया था। उस बैग में रकम और गहने रखे हुए थे। महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने बैग बरामद कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
वाराणसी पुलिस ने अपने काम से जीता महिला का दिल
मुख्य बातें
  • शहर के कैंट स्टेशन से ऑटो में बैठी थी महिला
  • बैग में दो लाख के गहने एवं 10 हजार रुपए थे
  • महिला ने वाराणसी पुलिस को 'थैंक्यू' कहकर जताया आभार

Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सराहनीय काम किया है। एक महिला का खोया हुआ बैग पुलिस ने चंद घंटों में ही बरामद कर उसे लौटा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का आभार जताया।  महिला की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह कैंट स्टेशन से ऑटो में सवार हुई थी। गलती से उनका हैंडबैग ऑटो में ही छूट गया।

 उस बैग में दो लाख रुपए के गहने और 10 हजार रुपए थे। महिला का नाम अंजलि है। इसके बाद महिला ने गश्ती कर रहे उप निरीक्षक अभय गुप्ता को पूरी बात बताई। सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और ऑटो चालक की तलाश शुरू की। 

सीसीटीवी फुटेज से ऑटो रिक्शा की पहचान की

महिला की परेशानी जानने के बाद उप निरीक्षक अभय ने क्राइम टीम के प्रभारी शुभेंदु दीक्षित को सूचना दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उस ऑटो की पहचान की गई, जिसमें महिला बैठी थी। ऑटो के चालक को फोन करके पुलिस स्टेशन बुलाया गया। यहां वाहन की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट पर एक बैग रखा मिला, जिसमें गहने और रुपए थे।

खुशी से महिला की आंखों में आए आंसू

ऑटो से बैग बरामद हो जाने के बाद थाना प्रभारी राजीव सिंह ने फोन करके महिला को इसकी जानकारी दी। महिला आनन-फानन में थाना पहुंची, जहां अपना बैग पाकर वह खुश हो गई। उसकी आंखों से आंसू छलक गए। उसने पूरी पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया। पुलिस की तत्परता को सराहा। कहा कि उप निरीक्षक अभय गुप्ता और क्राइम टीम के प्रभारी शुभेंदु दीक्षित की वजह से मेरे गहने और रुपए मुझे मिल गए। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सही समय पर शिकायत मिलने एवं सही जानकारी दिए जाने से मामले की जांच आसान हो जाती है। पुलिस हमेशा लोगों की सहायता करेगी। आमजन से अपील की कि आवागमन के दौरान अपने सामान की सुरक्षा खुद करें। किसी विषम परिस्थिति में कोई सामान छूटने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही पूरी और सच्ची जानकारी साझा करें।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।