लाइव टीवी

दुनिया के 10 रहने योग्य शहरों में यूरोप ने मारी बाजी एशिया का एकमात्र देश, एक नजर

Updated Jun 23, 2022 | 13:27 IST

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के वो 10 शहर कौन हैं जहां लोग रहना सबसे अधिक पसंद करते हैं और 10 वो कौन से शहर हैं जहां लोग सबसे कम रहना पसंद करते हैं।

Loading ...
दुनिया के 10 रहने योग्य शहरों में यूरोप ने मारी बाजी, एक नजर

आम तौर पर हर किसी की चाहत होती है कि वो सुख सुविधा के साथ गुजर बसर करे। अब बात जब हम सुविधा की करते हैं तो अमुमन शहरों में सुविधा गांवों से अधिक होती है। लेकिन यहां पर हम कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे जहां कोई रहना पसंद नहीं करता है। इस संबंध में एक रिपोर्ट आई है जो उन शहरों पर रोशनी डालती है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 14 फरवरी से 13 मार्च के बीच किए गए 2022 के सर्वे में लिवेबिलिटी इंडेक्स तेजी से बढ़ा है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट का सर्वे
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 14 फरवरी से 13 मार्च के बीच किए गए 2022 के सर्वेक्षण में लिवेबिलिटी इंडेक्स तेजी से बढ़ा है। कोविड के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से संस्कृति और पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए स्कोर में सुधार हुआ है। लेकिन वैश्विक औसत स्कोर पूर्व-महामारी के स्तर से नीचे बना हुआ है। लिवेबिलिटी इंडेक्स के मुताबिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना ने सूची में शीर्ष पर वापसी की है। कोविड प्रतिबंधों के एक रोलबैक ने महामारी से पहले देखे गए लोगों के समान रहने योग्य रैंकिंग में अनुवाद किया है। विएना (ऑस्ट्रिया) 2022 में रैंकिंग में सबसे ऊपर है,  कि वियना को यह कामयाबी 2019 और 2018 में भी हासिल हुई थी। 
दुनिया के वो 10 शहर जो लोगों को सबसे अधिक पसंद

शहर देश
वियना ऑस्ट्रिया
कोपेनहेगेन डेनमॉर्क
ज्यूरिख स्विटजरलैंड
कालगैरी  कनाडा
वैंकुवर  कनाडा
जेनेवा स्विटजरलैंड

फ्रैंकफर्ट

जर्मनी
टोरंटो कनाडा
एम्सटर्डम नीदरलैंड
ओसाका जापान

दुनिया के वो 10 शहर जो लोगों को सबसे कम पसंद

  • तेहरान- ईरान
  • डुआला- कैमरुन
  • हरारे- जिम्बॉब्वे
  • ढाका- बांग्लादेश
  • पोर्ट मोर्सबी- पापुआ न्यू गिनिया
  • कराची- पाकिस्तान
  • त्रिपोली- लीबिया
  • लागोस- नाइजीरिया
  • दमेस्कस- सीरिया

कम रहने योग्य शहरों में एशिया आगे
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्विट्जरलैंड का एक और शहर जिनेवा छठे स्थान पर रहा।सीरिया की राजधानी दमिश्क 10 सबसे कम रहने योग्य शहरों में सबसे नीचे था। हमारी रैंकिंग में नीचे के दस शहर काफी स्थिर बने हुए हैं कोई भी नया शहर इतना नीचे नहीं गिरा है। पिछले सर्वेक्षणों की तरह सीरिया की राजधानी दमिश्क में रहने की स्थिति सबसे खराब बनी हुई है। ईरान की राजधानी तेहरान इस सूची में सबसे ऊपर है। उसके बाद कैमरून में डौआला शहर, जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे और बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।