लाइव टीवी

Brazil: ब्राजील की इस सुंदरी की 27 साल में हो गई मौत, महंगी पड़ गई सर्जरी

Updated Jun 23, 2022 | 13:36 IST

Brazil: ग्लीसी कोर्रिया एक मॉडल और ब्यूटीशियन थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर 56,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनका जन्म रियो डी जनेरियो से 120 मील उत्तर पूर्व में ब्राजील के अटलांटिक तट पर एक शहर मैके में हुआ था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पूर्व मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया का 27 साल की उम्र में निधन।
मुख्य बातें
  • पूर्व मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया का 27 साल की उम्र में निधन
  • ब्रेन हैमरेज और दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
  • पिछले दो महीने से कोमा में थीं ग्लीसी कोर्रिया

Brazil: पूर्व मिस ब्राजील ग्लीसी कोर्रिया का 27 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज और दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। इंडिपेंडेंट के अनुसार ग्लीसी कोर्रिया का सोमवार को एक निजी क्लिनिक में निधन हो गया। वह पिछले दो महीने से कोमा में थी। ग्लीसी ने अपने टॉन्सिल को हटाने के लिए सर्जरी करवाई , लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और फिर 4 अप्रैल को उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

पिछले दो महीने से कोमा में थीं ग्लीसी कोर्रिया 

ग्लीसी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। द वॉशिंगटन पोस्ट से बात करते हुए पारिवारिक पादरी लिडियन अल्वेस ने कहा कि हम इस नुकसान से बहुत दुखी हैं। वह एक अद्भुत महिला थीं और सभी से बहुत प्यार करती थीं। उसकी मुस्कान और चमक के बिना जीना आसान नहीं होगा।

कोलकाता में एक और मॉडल ने की सुसाइड, बिदिशा डे की ही तरह फंदे से लटकी मिली मंजूषा नियोगी की लाश

ग्लीसी कोर्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैं 56,000 से अधिक फॉलोअर्स

ग्लीसी कोर्रिया एक मॉडल और ब्यूटीशियन थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर 56,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनका जन्म रियो डी जनेरियो से 120 मील उत्तर पूर्व में ब्राजील के अटलांटिक तट पर एक शहर मैके में हुआ था। पोस्ट के मुताबिक ग्लीसी ने कम उम्र से ही काम करना शुरू किया और पड़ोस के ब्यूटी सैलून में मैनीक्योरिस्ट की नौकरी पा ली।

ग्लीसी के एक पारिवारिक मित्र पास्टर जैक अब्रू ने कहा कि भगवान ने हमारी राजकुमारी को ले जाने के लिए इस दिन को चुना। हम जानते हैं कि उसे बहुत याद किया जाएगा, लेकिन वह अब अपनी मुस्कान से आकाश को रोशन करेगी। उसने अपना उद्देश्य पूरा किया और अपने प्यार की विरासत को हम पर छोड़ दिया। ग्लीसी कोर्रिया को मंगलवार को परिवार और दोस्तों के बीच दफनाया गया। उनके फॉलोअर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैकड़ों शोक संदेश छोड़े। 

Bengali Model Suicide: अब फंदे से लटका मिला बंगाली मॉडल 18 साल की सरस्वती दास का शव