लाइव टीवी

नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नामित, कश्मीर जैसे संघर्षों के लिए प्रयास किए

Updated Sep 09, 2020 | 19:21 IST

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

Loading ...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
मुख्य बातें
  • डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वे के सांसद टायब्रिंग-गेजेड द्वारा नामांकित किया गया है
  • टायब्रिंग ने दुनिया भर में संघर्षों को हल करने की दिशा में उनके प्रयासों की प्रशंसा की
  • उन्होंने कहा कि इजरायल और यूएई के बीच शांति समझौता मध्य पूर्व में गेम चेंजर है

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच शांति में मदद करने के कुछ हफ्ते बाद इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें नॉर्वेजियन संसद के सदस्य क्रिश्चियन टायब्रिंग-गेजेड द्वारा नामित किया गया है, जिन्होंने दुनियाभर में संघर्षों को हल करने के प्रयासों के लिए ट्रंप की प्रशंसा की थी।

टायब्रिंग-गेजेड ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने अन्य अधिकांश नामित लोगों की तुलना में राष्ट्रों के बीच शांति के लिए अधिक कोशिश की है।' टायब्रिंग नाटो संसदीय सभा में नॉर्वे के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के बीच संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जैसा कि यह उम्मीद है कि अन्य मध्य पूर्वी देश यूएई के नक्शेकदम पर चलेंगे, यह समझौता एक गेम चेंजर हो सकता है जो मध्य पूर्व को सहयोग और समृद्धि के क्षेत्र में बदल देगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि परस्पर विरोधी दलों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद, उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच संघर्ष के साथ-साथ उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं से निपटने के रूप में अन्य प्रचलित संघर्षों में नई गतिशीलता पैदा की। टायब्रिंग ने आगे मध्य पूर्व से बड़ी संख्या में सैनिकों को वापस लेने के लिए ट्रंप की प्रशंसा की।  

नॉर्वे के सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति ने शांति पुरस्कार जीतने के लिए आवश्यक तीन शर्तों को पूरा किया था। चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने नोबेल शांति पुरस्कार जीता है। 2009 में बराक ओबामा ने जीता, 1906 में थियोडोर रूजवेल्ट ने, 1920 में राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन और 2002 में राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने नोबेल पुरस्कार जीता। अगले वर्ष अक्टूबर तक 2021 विजेता की घोषणा नहीं की जाएगी।

टायब्रिंग-गेजेड नॉर्वे के उन दो सांसदों में से एक हैं जिन्होंने 2018 में भी ट्रंप को उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सुलह के प्रयासों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामित किया था। कोई भी सांसद किसी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामित कर सकता है। नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार और उन्हें पुरस्कार देने की प्रक्रिया नॉर्वे में पूरी होती है जबकि अन्य नोबेल पुरस्कार पड़ोसी देश स्वीडन में दिए जाते हैं। नॉर्वे की नोबेल समिति के समक्ष एक फरवरी तक नामांकन भेजने होते हैं।