लाइव टीवी

Shinzo Abe : आबे पर जानलेवा हमले पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, दांव चलने से बाज नहीं आया 

Updated Jul 08, 2022 | 12:57 IST

China's reaction on Shinzo Abe attack : आबे पर हुए हमले पर 'ग्लोबल टाइम्स' ने कई ट्वीट किए हैं। अपने एक ट्वीट में उसने कहा है कि यह हमला जापान में दक्षिणपंथियों ताकतों को उकसाएगा।  जापान के नारा में शिंजो आबे को शुक्रवार को उस समय हमलावर ने गोली मार दी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे।

Loading ...
शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमालवर ने शिंजो आबे को गोली मारी।

Shinzo Abe News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद दुनिया भर के नेता उन्हें जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं चीन को इस हमले में अपने लिए दावं चलने का एक मौका मिला है। इस हमले पर चीन की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस हमले का अंतरराष्ट्रीय असर होगा और इस हमले का राजनीतिक उद्देश्य हो सकता है। मुखपत्र ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि पूर्वी एशिया में नाटो के प्रवेश एक मुद्दा बनेगा। 

 'ग्लोबल टाइम्स' ने कई ट्वीट किए
आबे पर हुए हमले पर 'ग्लोबल टाइम्स' ने कई ट्वीट किए हैं। अपने एक ट्वीट में उसने कहा है कि यह हमला जापान में दक्षिणपंथियों ताकतों को उकसाएगा।  जापान के नारा में शिंजो आबे को शुक्रवार को उस समय हमलावर ने गोली मार दी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। एक गोली शिंजे के गर्दन में लगी है। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। आनन-फानन में उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आबे को जब अस्पताल लाया जा रहा था तो उनकी धड़कन बंद हो गई थी।

आबे की हालत नाजुक
प्रधानमंत्री किशिदा ने भी कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि इस तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमलावर की पहचान 40 वर्षीय यामीगामा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीएम रहते हुए शिंजो आबे ने जो फैसले लिए उससे वह खुश नहीं था, वह उनकी नीतियों से नाराज था। नारा के जिस अस्पताल में आबे का इलाज चल रहा है, उस अस्पताल ने भी कहा है कि आबे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है। 

Shinzo Abe : अपने खास दोस्त आबे पर हमले से बेहद दुखी हैं प्रधानमंत्री मोदी, ट्वीट कर कही ये बात

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने की प्रार्थना
आबे पर जानलेवा हमले की खबर पाकर दुनिया स्तब्ध रह गई क्योंकि चीन और उत्तर कोरिया को छोड़कर जापान के सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। हमले की सूचना मिलने पर दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों ने आबे को जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि वह अपने दोस्त आबे पर हमले की खबर पाकर बेहद दुखी हैं। उनकी प्रार्थनाएं आबे, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आबे के जल्द ठीक होने की कामना की।