लाइव टीवी

Kamala Harris बनीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति, जीतकर बिडेन से बोलीं- -We did it..,उनके प्रोफाइल पर एक नजर 

Updated Nov 07, 2020 | 23:28 IST

कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पद संभालने जा रही हैं,यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के सबसे बड़ी पदभार संभालेंगी।

Loading ...
कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं, उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है

अमेरकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजे आ गए हैं, डेमोक्रेटिक उम्मदीवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे वहीं, उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी कई मामलों पर इतिहास रच दिया है। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका में इतना अहम प्रोफाइल संभालेंगी।

कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह एक कैंसर रिसर्च थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं, जो स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं जब कमला और उनकी छोटी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। 

जीत के बाद जो बिडेन से फोन पर बात करते हुए कमला की खुशी झलक रही थी उन्होंने कहा-We did it

कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से  स्नातक की डिग्री ली इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं।

हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। वह बिडेन की मुखर समर्थक हैं। हैरिस उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी करने वालीं भारतीय और एशियाई मूल की पहली अमेरिकी हैं। वह डेमोक्रेट गेराल्डाइन फेरारो और रिपब्लिकन सारा पॉलिन के बाद एक प्रमुख पार्टी की पहली अफ्रीकी अमेरिकी और उस पद के लिए उम्मीदवारी करने वालीं तीसरी महिला भी हैं।