लाइव टीवी

'पेट में पल रहा बच्चा कितना काला होगा', प्रिंस हैरी व मेगन ने सामने रखा शाही परिवार का घिनौना सच

Updated Mar 09, 2021 | 09:01 IST

ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग होने का ऐलान करने के बाद पहली बार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं.

Loading ...
रंगभेद: प्रिंस हैरी-मेगन ने बताया शाही परिवार का घिनौना सच
मुख्य बातें
  • प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक इंटरव्यू में किए कई खुलासे
  • रंग के डर से बेटे को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था शाही परिवार- प्रिंस हैरी और मेगन
  • मेगन बोलीं- शाही परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें सुसाइड करने के विचार आते थे

नई दिल्ली: रंगभेद को लेकर दुनिया के कई देशों में आज भी कैसा व्यवहार किया जाता है इसके कई किस्से समय- समय पर देखने को मिलते रहते हैं। कुछ समय पहले ही अमेरिका में रंगभेद का मामला सुर्खियों में था। लेकिन रंगभेद को लेकर ब्रिटेन का शाही परिवार कैसा व्यवहार करता था और काले रंग को लेकर उसकी कैसी घिनौनी सोच थी, इसका खुलासा खुद प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक इंटरव्यू में किया है। हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे को दिए अपने इंटरव्यू में मेगन और हैरी ने खुलासा किया कि गर्भावस्था के दौरान, शाही परिवार यहाँ तक बात करता था कि उन दोनों के बच्चे का रंग कितना काला होगा।

इंटरव्यू ने मचाई खलबली
मेगन और हैरी को इंटरव्यू के प्रीव्यू ने पहले ही दुनियभर के मीडिया में खलबली मचा दी थी। यह इंटरव्यू अमेरिका में सीबीएस पर रविवार शाम दिखाया था जबकि ब्रिटेन में आईटीवी पर सोमवार को दिखाया गया। शाही कर्तव्य छोड़ने के बाद दम्पत्ति ने सभी विवादों पर पहली बार खुलकर बात की। मेगन मर्केल ने बताया कि शाही परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें सुसाइड करने के विचार आते थे, मैं बिल्कुल भी जीना नहीं चाहती थी। वहीं हैरी ने विनफ्रे को बताया कि वह शाही जिंदगी में एक कैदी की तरह महसूस कर रहे थे और पिछले साल वित्तीय रूप से अलग किए जाने तथा अपनी सुरक्षा खोने के बाद उन्हें एक बड़ा झटका लगा।

आए थे आत्महत्या जैसे खयाल
हैरी ने बताया कि उनकी पत्नी मर्केल को किस नजर से शाही परिवार में देखा जाता था। दो नस्लों से ताल्लुक रखने वाली मेगन ने बताया कि वह जब पहली बार गर्भवती हुईं तो, ‘इस बात को लेकर काफी चिंता व्यक्त की गई कि उनके बेटे का रंग कैसा होगा। ‘गर्भवती होने के समय यह सहना बेहद मुश्किल था।जब मुझे पता चला कि यूके का शाही परिवार हैरी और मेरे बच्चे आर्ची को कोई सुरक्षा नहीं दे रहा है तो प्रिंस की पदवी से अधिक मुझे मेरे बेटे की सुरक्षा की चिंता थी। मेरे मन आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और मैंने पैलेस के मानव संसाधन विभाग से इस संबंध में मदद मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते।'

नहीं दिया दादी को कोई झटका

हैरी ने उनके और मेगन के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से अपनी दादी एलिज़ाबेथ द्वितीय को धक्का पहुंचाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया। हैरी ने कहा, ‘‘संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक परिवार हैं। मैं फंसा हुआ था लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं फंसा हुआ हूं। मेरे पिता और भाई भी फंसे हुए हैं।  मैंने अपनी दादी को कोई झटका नहीं दिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’

2018 में की थी शादी

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। उनके बेटे आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। 2020 में उन्होंने बताया कि वह शाही परिवार का नाम और इससे जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को त्याग रहे हैं जिसके बाद उनसे शाही सुरक्षा और सभी सुविधाएं छीन ली गईं। दम्पत्ति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है। जल्द ही दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें इस बार लड़की होगी।