लाइव टीवी

यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का हमला, धुएं के गुबार में बदल गया मंजर, देखिए EXCLUSIVE फुटेज

Updated Mar 04, 2022 | 16:06 IST

Russian attack on Ukrainian nuclear plant video: यूक्रेन के न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर रूस के 'प्रोजेक्‍टाइल' हमले का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह देखते ही देखते पूरा मंजर धुएं के गुबार में बदल गया।

Loading ...
न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी गोलीबारी का नया वीडियो आया सामने, देखिए EXCLUSIVE फुटेज

Ukrainian nuclear plant attack video: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज नौवां दिन है, जब रूसी हमले और तेज हो गए हैं। रूस ने अब यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर भी हमले तेज कर दिए हैं। रूस के एनेर्होदार शहर में स्थित जपोरिजिया संयंत्र पर रूस की ओर से गोलीबारी की गई है, जिससे यहां आग लग गई। आग पर अब काबू पा लिया गया है। यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटों और भीषण विस्‍फोटों को देखा जा सकता है।

इसे यूरोप में सबसे बड़े न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट में से एक बताया जाता है। यहां रूसी हमले के दौरान हुई गोलीबारी से आग लग गई, जिसे अब बुझा लिया गया है। यूक्रेन के इस न्‍यूक्लियर पावर प्लांट पर अब रूस का नियंत्रण है। जो वीडियो फुटेज सामने आया है, उसमें न्‍यूक्लियर पावर प्लांट के पास से धुएं का उठता गुबार साफ देखा जा सकता है। यह पावर प्लांट दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में स्थित है।

खतरे में यूक्रेन के 15 न्यूक्लियर रिएक्टर, रूसी हमले से चेर्नोबिल से बड़े परमाणु हादसे का डर

3 यूक्रेनी सैनिकों की गई जान

रूस के हमले के बाद हालांकि यहां स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है और कर्मचारी इसका निरीक्षण कर रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर यहां धमाका होता है तो यहां 1986 की चेर्नोबिल या 2011 में जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसे से भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी का कहना है कि इस हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों की जान गई है, जबकि दो अन्‍य घायल हुए हैं। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस बीच अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के डीजी राफेल मैरिनोग्रोस्सी ने कहा है कि इस हमले से संयंत्र के छह रिएक्‍टर की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है और इसलिए रेडियोएक्टिव पदार्थों का रिसाव नहीं हुआ है। लेकिन उन्‍होंने घटनास्‍थल पर जाकर इसका मुआयना करने की बात कही है।