दाम बढ़ाएगी Volkswagen, कई कंपनियां पहले ही कर चुकी हैं ऐलान

ऑटो
भाषा
Updated Dec 24, 2020 | 16:08 IST

जर्मनी की कार बनाने वाली कंपनी Volkswagen ने अपनी कारों के दाम भारत में अगले महीने से बढ़ाने की घोषणा की है। कई कंपनियां पहले ही कर चुकी है। 

After Maruti, Nissan, Reno, Honda, Ford, Audi, Hero, Volkswagen also announced price increase
जनवरी से महंगे होंगे कार 

नई दिल्ली : जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Volkswagen ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी हैचबैंक पोलो और मध्यम आकार सेडान वेंटा के दाम भारत में अगले महीने से ढाई प्रतिशत तक बढ़ाएगी। Volkswagen इस घोषणा के साथ ही उन अन्य कार निर्माता कंपनियों के साथ शामिल हो गई है जिन्होंने पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 

मारुति सुजूकी इंडिया, निसान, रेनाल्ट इंडिया, होंडा कार्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, फोर्ड इंडिया, इसूजू, बीएमडब्ल्यू इंडिया, आडी इंडिया और हीरो मोटो कार्प पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकीं हैं।

Volkswagen यात्री कार्स इंडिया ने एक वक्तव्य में कहा है कि तमाम जरूरी सामान और सेवाओं की लागत बढ़ने से Volkswagen इंडिया जनवरी 2021 से अपने पोलो और वेंटों के सभी मॉडल के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ने की घोषणा करती है। कंपनी की पोलो का दाम 5.88 लाख रुपए और वेंटो का दाम 8.94 लाख रुपए से शुरू होता है।

अगली खबर