2021 के आखिर में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम'

Akshara Singh Bhojpuri Song Ja To Rahe Ho Mujhe Chhor Kar Tum: अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम' साल 2021 के आखिर में रिलीज हो गया है। यहां पर देखें अक्षरा सिंह का ये गाना...

#Video | जा तो रहे हो मुझे छोर कार तुम | #Akshara Singh | #Ashish Verma | Bhojpuri Hit Song 2021
Akshara Singh Bhojpuri Song 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का गाना रिलीज हो गया है।
  • गाने के बोल है 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम'
  • साल 2021 में ये अक्षरा सिंह का ये आखिरी गाना है।

Akshara Singh Bhojpuri Song Ja toh Rahe Ho Mujhe Chor Kar: बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम' साल 2021 के अंत में रिलीज हो गया है। यह एक सैड सॉन्ग है, जो ए एस सी भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। 

गाना ब्रेकअप के बाद एक लड़की की कहानी है, जो अपनी दोस्त के जन्मदिन पर अपने एक्स से मिलती है। इस गाने में एक्स को खोने का दर्द साफ झलकता है। ऊपर से अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज दर्शकों के दिल को छू रही है, इसलिए यह गाना तेजी से वायरल होने लगा है। अक्षरा ने गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम' म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा के साथ मिलकर बनाया है। दोनों की केमेस्ट्री इस गाने के धुन में साफ नजर आती है। 

Read: पानी-पानी से लेकर बस येही खाती आरा जानी तक, साल 2021 में Akshara Singh के इन गानों ने मचाई धूम

साल 2021 में दिए रिकॉर्ड तोड़ गाने
अक्षरा सिंह इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना प्रेमी जोड़ों को पसंद भी आएगी और उन्हें एक दूसरे के साथ ईमानदारी से रहने को प्रेरित भी करेगी। यह गाना वैसे तो सभी के लिए है। बेहद एंटरटेनमेंट है इसमें। सभी को खूब पसंद भी आएगा।अक्षरा ने साल 2021 में खूब धमाल मचाया है (Akshara Singh Viral Bhojpuri Songs 2021)। उनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए, कई ने रिकॉड भी ब्रेक किए हैं। 

पानी-पानी सबसे बड़ा गाना (Akshara Singh Pani-Pani Song)
अक्षरा का सबसे बड़ा गाना पानी पानी रहा, जिसके हिंदी वर्जन में सुपर स्टार रैपर बादशाह और पंजाबी म्यूजिक सेंशेसन आस्था गिल नज़र आईं थी। अक्षरा ने इसके भोजपुरी वर्जन से सबका ध्यान खुद की ओर आकर्षित किया। 

पानी-पानी   गाने को साढ़े चार करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा और खेसारी लाल यादव बेहतरीन लुक में  सिग्नेचर पानी पानी हुक स्टेप कर रहे हैं। खेसारी और अक्षरा के बीच की डायनामिक केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है।      

अगली खबर