दिनेश लाल यादव निरहुआ- आम्रपाली दुबे पर चढ़ा फागुन का रंग, वायरल हुआ गाना 'रंग डलबा त देहब हजार गारी'

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना 'रंग डलबा त देहब हजार गारी' फागुन में जमकर सुना जा रहा है।

Holi Bhojpuri Song
Holi Bhojpuri Song 
मुख्य बातें
  • फागुन के महीने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का गाना वायरल हो रहा है।
  • गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे जमकर होली खेल रहे हैं।
  • गाने को अभी तक दो करोड़62 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Holi Song: फागुन का महीना 17 फरवरी 2022 से शुरू हो गया है। इसी के साथ देशभर में होली का रंग अब चढ़ने लगा है। यूट्यूब पर होली के कई गाने रिलीज होने को तैयार हैं। वहीं, कई पुराने गाने एक बार फिर वायरल हो रहे हैं। होली के त्योहार से पहले आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का होली स्पेशल गाना 'रंग डलबा त देहब हजार गारी' जमकर देखा जा रहा है। 

साल 2020 में निरुहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुए इस गाने को दो करोड़ 62 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को को दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे है। इसके अलावा आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। गाने में निरहुआ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को जमकर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हर गाने की तरह इस गाने में भी दोनों की केमेस्ट्री बेहद कमाल लग रही है।  

Also Read: होली के रंग को गाढ़ा कर देगा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये भोजपुरी गाना

कलाकंद की कर रहे हैं शूटिंग 
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव अब जल्द ही फिल्म कलाकंद (Kalakand Film) में नजर आने वाले हैं। इस गाने में दोनों के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में सुशील सिंह, रीना रानी, संजय पांडेय, नीलम वशिष्ठ हैं। आम्रपाली दुबे ने फिल्म की शूटिंग का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। कलाकंद’ का मुहूर्त शॉट बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में किया गया था। फिल्म यूपी के अलग-अलग हिस्सों में होगी। 

   
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की फिल्म में काम कर रहीं नीलम गिरी को ट्रेंडिंग गर्ल भी कहा जाता है। उन्होंने टिकटॉक से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक का सफर तय किया था। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक वीडियो से कदम रखा था। 

अगली खबर